Palmistry लव होगी या अरेंज मैरिज? हथेली की इन रेखाएं से जानें
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है जो कि शुभ अशुभ दोनों तरह की होती है हथेली पर बनने वाली रेखाएं लव और अरेंज मैरिज का भी संकेत देती है तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा विवाह रेखा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हथेली पर बनने वाली विवाह रेखा—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वैवाहिक जीवन का संबंध हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत से होता है इसी बुध पर्वत पर बाहर से अंदर की ओर जो रेखा आती है उसे ही विवाह रेखा के नाम से जाना जाता है यह रेखा वैवाहिक जीवन से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। इसी रेखा पर एक निशान बनता है जो व्यक्ति के जीवन में लव मैरिज होगा या अरेंज मैरिंज होगा इसके बारे में बताता है
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में वैवाहिक रेखा पर वर्ग का निशान बना हुआ है तो समझ लें कि उसके भाग्य में लव मैरिज की अधिक संभावनाएं है अगर ये निशान साफ और स्पष्ट है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति का विवाह लव मैरिंज ही होगा।
वही अगर विवाह रेखा पर कट का निशान बना हुआ है तो इसका अर्थ है कि रिश्ता तय होने से पहले कई बार टूटेगा। वही अगर किसी जातक की हथेली में एक सीधी और साफ रेखा छोटी उंगली के नीचे हो तो ऐसे लोगों की अरेंज मैरिज की संभावनाएं अधिक हो जाती है और इनका वैवाहिक जीवन भी बढ़िया रहता है।