×

Palmistry हाथों में मौजूद यह रेखा करती है सौभाग्य की ओर इशारा, मिलती है अपार धन-संपत्ति 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाए और निशान बने होते हैं जो जातक के भविष्य के बारे में बताते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाले ये निशान शुभ अशुभ दोनों तरह के हो सकते हैं ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली शुभ रेखा के बारे में बता रहे हैं जो अच्छे भाग्य का संकेत देती है तो आइए जानते हैं। 

विष्णु रेखा—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर जहां ह्रदय रेखा होती है वहां से एक रेखा गुरु पर्वत की ओर जाती है और ह्रदय रेखा को दो भागों में विभाजित करती है इस रेखा का एक सिरा उपर की ओर तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच की ओर जाता हुआ नजर आता है।

यह अंग्रेजी के अक्षर  'V' के आकार का होता है तो इस रेखा को विष्णु रेखा के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद खास मानी जाती है। विष्णु रेखा जातक के दोनों हाथों में हो सकती है। जिन लोगों की हथेली पर विष्णु रेखा होती है वह लोग भगवान विष्णु के प्रिय माने जाते हैं इन जातकों पर जगतपिता की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

ऐसे लोग जिस कार्य को हाथ लगाते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं ये लोग सत्य मार्ग पर चलने वाले होते हैं इनके मन में ईश्वर का भय होता है साथ ही ऐसे जातक भाग्यशाली भी माने जाते हैं। इनके जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होती है ऐसे लोग कारोबार में अच्छा करते हैं।