×

हथेली की ये रेखाएं करती हैं लव मैरिज की ओर इशारा

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है। जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है। वहीं हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं जातक के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करती है।

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली रेखाएं शुभ अशुभ दोनों तरह की होती है जिनमें शुभ रेखाएं सुख समृद्धि और सफलता का संकेत प्रदान करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं जीवन में समस्याओं की ओर इशारा करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेखा के बारे में बता रहे हैं जो जातक के जीवन में लव मैरिज का संकेत देती है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखा है। 

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो अगर किसी जातक की हथेली पर विवाह रेखा और ह्रदय रेखा की दूरी बहुत कम होती है। तो ऐसे जातक का विवाह कम आयु में होने की अधिक संभावना होती है। वही अगर विवाह रेखा की शुरुआत में कोई पर्वत का निशान होता है। तो ऐसी स्त्री की शादी किसी धोके से होने की संभावना होती है। हथेली पर विवाह रेखा ह्रदय रेखा से बहुत करीब हो तो ऐसे जातक का 20 वर्ष की आयु से पहले व मैरिज होने की संभावनाएं अधिक होती है।

वही अगर विवाह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुएनीचे की ओर जाती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि व्यक्ति लव मैरिज करके हमेशा ही परेशान रहेगा। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसर अगर किसी जातक की हथेली पर विवाह रेखा के पास त्रिशूल जैसी कोई आकृति बनी होती है तो ऐसे जातक लव मैरिज करते है और अपने साथी से बहुत अधिक प्रेम भी करते है।