हथेली के ये निशान व्यक्ति को बनाते हैं धनवान
हस्तशास्त्रज्योतिष व्यक्ति के जीवन में विशेष स्थान रखता हैं। इसके द्वारा व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई सारी बातों के बारे में जाना जा सकता हैं। वही हथेली में बनी सभी तरह की रेखा, निशान और आकृतियों का संबंध व्यक्ति के भाग्य , धन और सुख समृद्धि से माना जाता हैं।
वही अगर मणिबंध जिसे भाग्य रेखा कहा जाता हैं वहां से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर जाने के अलावा बुध पर्वत से जाकर मिले तो यह भाग्यशाली होने की पहचान हैं जिन लोगो के हाथों में ऐसा योग होता हैं वे सफल हउद्योगपति होते हैं और समाज में अपनी अच्छी प्रतिष्ठा कमाते हैं।
वही हथेली पर शुक्र पर्वत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं अगर शुक्र पर्वत अच्छा हैं तो उसे सभी तरह की सुविधा और सुख समृद्धि प्राप्त होती हैं अगर शुक्र पर्वत से निकलर कोई रेखा सीधे सूर्य पर्वत पर मिलती हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता हैं इन लोगों के हाथों में राजयोग जैसे लक्षण होते हैं।