Palmistry बड़ी सफलता और धन दौलत का संकेत देती हैं हाथ की ये रेखाएं, कोई नहीं है आपसे लकी

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आदमी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं जो भविष्य के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं आर्थिक स्थिति और बड़ी सफलता का भी इशारा करते हैं और व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली इन रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो व्यक्ति को जीवन में सुख, सफलता और सम्मान देने का काम करती हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हथेली की रेखाएं बनाती हैं भाग्यशाली—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर त्रिशूल का निशान बना होता है तो इसे शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा पर या फिर मंगल पर्वत के उपरी हिस्से में त्रिशूल का चिह्न होता है उन जातकों पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है ऐसे जातक आने वाले समय में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं और धन दौलत की कमी नहीं रहती है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में अनामिका उंगली के मूल स्थान को सूर्य पर्वत कहा जाता है। सूर्य पर्वत पर बनी रेखाएं, सूर्य रेखा के नाम से जानी जाती है। अगर किसी आदमी की हथेली पर यह रेखा बनती है। तो ऐसा जातक धन दौलत खूब प्राप्त करता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी हमेशा खुशहाल बना रहता है।

इसके अलावा हथेली में मस्तिष्क रेखा अगर दो भागों में बटकर त्रिकोण का निशान बनाती है तो ऐसे जातक भाग्यशाली कहलाते हैं ऐसे लोगों को अपने जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है साथ ही समाज में खूब मान सम्मान और सफलता हासिल होती है।