जानिए शरीर के अंग में खुजली होने का सही मतलब
व्यक्ति के जीवन में प्राकृतिक घटना भविष्य की ओर इशारा करती हैं हमारे साथ या फिर हमारे शरीर में होने वाली घटना भविश्य के बारे में बहुत कुछ कहती हैं वही सामुद्रिक शास्त्रों के मुताबिक शरीर के विभिन्न अंगो में होने वाले बदलाव का विश्लेषण किया जाता हैं जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों में होने वाली खुजली का भी खास महत्व दिया गया हैं तो आज हम आपको इस के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
ऐसा कहा जाता हैं कि अगर किसी व्यक्ति के दाएं हाथ की हथेली में खुजली होती है तो इसका अर्थ होता हैं कि उसे जल्द ही धन लाभ प्राप्त होने वाला हैं वही अगर बाएं हाथ में खुजली होती हैं तो धन का व्यय होने वाला हैं। वही अगर आंख में या उसके आस पास खुजली होती हैं तो यह धन के आने का संकेत माना जाता हैं।
वही अगर किसी के होठों पर खुजली हो रही हैं तो कही से उसे स्वादिष्ट भोजन मिलने वाला हैं। अगर किसी के पीठ पर खुजली हो रही है तो इसका अर्थ यह होता हैं कि उस व्यक्ति को आने वाले वक्त में कोई बीमारी या फिर कष्ट होने वाला हैं। ऐसा कहा जाता हैं सिर के पिछले भाग में खुजली होती है तो आपको आफिस या फिर कार्यस्थली पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली हैं वही आपका प्रमोशन भी हो सकता हैं।