×

अगर हथेली में हो ऐसी रेखाएं तो जीवन में एक के बाद एक लगी रहती हैं परेशानियां

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में हस्तरेखा शास्त्र का एक अलग ही स्थान और महत्व होता हैं हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिषशास्त्र की ही एक शाखा हैं इसमें हथेलियों में बनी रेखाओं और निशानों का आकलन करके व्यक्ति जीवन के विषय में जानकारी दी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में रेखाओं और हाथेली में बने निशान को देखकर उसके भविष्य या जीवन के बारे में केवल मूल्यांकन किया जा सकता हैं भविष्य को लेकर इसकी सटीकता प्रमाणित नहीं होती हैं क्योंकि हथेली की रेखाएं समय समय पर बदलती रहती हैं

जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए कर्मों का प्रभाव सबसे अधिक मायने रखता हैं हस्तरेखा में हथेली में बनी रेखाएं देखकर जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया जाता हैं ज्योतिष में कुछ बहुत शुभ रेखाओं के बारे में बताया गया हैं तो वही कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं जिनकी वजह से आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं तो आज हम आपके उन्हीं रेखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 


अगर किसी जातक की हथेली में कई छोटी छोटी रेखाएं जीवन रेखा को काटती हैं तो इन्हें शुभ नहीं माना जाता हैं इन रेखाओं के संबंध में कहा जाता है कि जिस स्थान पर ये रेखाएं जीवन रेखा को काटती है उसी आयु में व्यक्ति को रोग व्याधि और दुर्घटना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं इन्हें दुर्भाग्य का सूचक माना गया हैं।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में पर्वत या फिर रेखा पर द्वीप का निशान बना हुआ है तो यह शुभ नहीं हैं लेकिर हर रेखा और पर्वत पर बने हुए द्वीप का अलग अलग अर्थ होता हैं जिस रेखा या पर्वत पर द्वीप का निशान बनता हैं यह उसके प्रभाव को कमजोर करता हैं जिसके कारण आपको अपने जीवन में धन, स्वास्थ्य, मान प्रतिष्ठा आदि से संबंधि समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।