×

हाथ की ये रेखा बताती है आपकी उम्र, जानिए हथेली में कहां होती है जीवन रेखा

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में हस्तरेखा शास्त्र का विशेष महत्व होता हैं वही हथेली की रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में गणना करती है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में तीन रेखाएं मुख्य होती हैं ह्रदय रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा। इनमें जीवन रेखा को महत्वपूर्ण माना गया है हाथों की ये हथेली व्यक्ति की उम्र के बारे में बताती हैं तो आज हम आपको जीवन रेखा के बारे में महत्वपूर्ण बातें बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरे हुए होती हैं जीवन रेखा। वहीं छोटी जीवन रेखा कम उम्र और लंबी जीवन रेखा लंबी आयु की ओर इशारा करती है कहते हैं कि अधिक लंबी रेखा होने पर जातक सौ से अधिक साल जीता है वही टूटी जीवन रेखा को अशुभ माना गया हैं।

हस्त रेखा के जानकारों का कहना है कि लाइफ लाइन सुंदर, पुष्ट और गोलाई लिए होती है तो लोग स्वस्थ, दीर्घायु, ऐश्वर्ययुक्त होते हैं वहीं बीच में पतली और कमजोर होने पर व्यक्ति की सेहत खराब रहती हैं जीवन रेखा पीली और चौड़ी होने पर जातक की सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन लोगों का स्वभाव भी अच्छा नहीं होता हैं जीवन रेखा के खंडित होने पर व्यक्ति को जीवन में असफलता और अपमान का सामना करना पड़ता हैं। 
 
लाल रंग और गहरी रेखाएं होने पर व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का माना जाता है इसके साथ ही हथेली में स्पष्ट लंबी जीवन रेखा होने पर लेकिन भाग्य और सूर्य रेखा न होने पर जीवन नीरस रहता हैं। अगर रेखा चंद्र पर्वत को छूती हुई शुक्र पर्वत को अधिक घेरे में लिए हो तो जातक की लंबाई बढ़ जाती है हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों का मानना है कि अगर हथेली में मणिबंध पर एक ही रेखा हो, तो वह 25 साल तक ही जीता है जबकि मणिबंध पर दो रेखा होने पर जातक 50 साल तक जीता है वहीं तीन रेखाएं 75 साल से अधिक जीता हैं।