हथेली पर बने शुक्र पर्वत से मिलती है जीवन में सुख सुविधा और धन
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हस्तरेखा शास्त्र हर किसी के जीवन में अहम होता हैं हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की लकीरें और निशान बने हुए होते हैं जिनका अध्ययन कर जातक के भाग्य और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है हथेली पर कई तरह की लकीरों के अलावा सभी नौ ग्रहों से संबंधित पर्वत भी बने हुए होते हैं
हस्तरेखा में इन पर्वत का विश्लेषण कर जातक के भविष्य के बारे में आंकलन किया जाता है तो आज हम आपको व्यक्ति की हथेली पर बने शुक्र पर्वत के बारे में बता रहे हैं शुक्र पर्वत प्रेम, ऐश्वर्य, विलासिता, सुख और समृद्धि का प्रतीक है हथेली पर शुक्र पर्वत वहां पर बनता है जहां पर अंगूठे का निचला भाग शुरू होता हैं।
अगर किसी जातक की हथेली में शुक्र पर्वत उभार पर है तो जातक के जीवन में धन की समस्या नहीं आती है उसे हर तरह की सुख सुविधा का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलता हैं अगर किसी जातक की हथेली पर शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो जातक के जीवन में सुख सुविधाओं का अभाव रहता है इसके अलावा इन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके अलावा अगर शुक्र पर्वत पर कई तरह की छोटी और कटी हुई लकीरें बनी हो तो जातक का मन हमेशा उदास रहता है शुक्र पर्वत पर इन लकीरों का जाल नुमा आकृति अच्छा नहीं माना जाता हैं।
अगर किसी जातक की हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना हुआ हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहता है अक्सर छोटी बड़ी बातों पर झगड़ें होते रहते है मगर शुक्र पर्वत पर बने तिल व्यक्ति को आर्थिक मामले में सफलता दिलाते हैं। जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसे जातक के जीवन में सभी तरह के ऐशोआराम की सुविधा प्राप्त होती हैं ऐसे लोग हर सुख सुविधा का आनंद उठाते हैं।