×

हथेली पर बना हो शुक्र पर्वत, तो मिलता है खूब सारा धन और सुख-सुविधा

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हर किसी के जीवन में हस्तरेखा शास्त्र महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है यह व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई सारी जानकारी प्रदान करता है व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां पाई जाती है जिससे व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई सारी जानकारी प्राप्त होती है हथेली की रेखाओं दवारा, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन और करियर के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है हथेली पर रेखाओं के अलावा कई सारे पर्वत भी बने होते हैं हस्तरेखा शास्त्र में इन पर्वतों को विशेष माना गया है

वही हथेली पर बना शुक्र पर्वत प्रेम, ऐश्वर्य, विलासिता और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसके शुभ होने से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की सुख सुविधाएं हासिल होती है यह पर्वत हाथ के अंगूठे के निचले हिस्से से आरंभ होता है तो आज हम आपको हथेली पर बनने वाले शुक्र पर्वत के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार लिए होता है तो व्यक्ति को जीवन में धन खूब सारा धन प्राप्त होता है ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में हर तरह का सुख भोगता है उसे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है वही अगर हथेली पर शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो जातक को जीवन में सुख सुविधाओं का अभाव बना रहता है ऐसे लोगों को अपने जीवन में कई तरह की शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वही अगर शुक्र पर्वत पर कई तरह की छोटी और कटी हुई रेखाएं होती है तो व्यक्ति का मन हमेशा ही उदास रहता है

ऐसे लोग अपने जीवन में सुख को कम पाते हैं और परेशानियां हमेशा उठाते हैं वही शुक्र पर्वत पर लकीरों की जालनुमा आकृति होती है तो इसे अशुभ माना जाता है ऐसे लोग अपने जीवन में हमेशा उदास और परेशान रहते हैं।अगर जातक की हथेली पर शुक्र पर्वत पर तिल बना हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहता है ये लोग छोटी बड़ी बातों पपर झगड़ते रहते हैं शुक्र पर्वत पर बने तिल जातक को धन से जुड़े मामले में खूब सफलता दिलाते हैं इन्हें अपने जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं रहती है।