×

Numerology prediction यहां पढ़ें 18 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिल सकता है आज का दिन बढ़िया बना रह सकता है काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग क्रीम है। 

2. माता पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं दिन ठीक ठाक बना रहेगा। काम की अधिकता हो सकती है शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा है। 

3. आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। खरीदारी के लिए दिन अच्छा है कोई शुभ मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शुभ अंक 55, शुभ रंग फिरोजी है। 

4. किसी भी कार्य में शीघ्रता खराब परिणाम दे सकती है परिवार में खुशियां आएंगी। काम काज में तेजी बनी रहेगी। मित्रों का आज आपको पूरा सहयोग भी मिल सकता है। शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल है। 

5. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है दिन बढ़िया बना रहेगा। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं काम काज पूरे होंगे। शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला है। 

6. लव रिलेशन के लिए दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं है फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा खर्च हो सकता है। छोटी यात्रा पूरी कर सकते हैं शुभ अंक 12, शुभ रंग हरा है। 

7. माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है आज का दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को अभी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है काम काज पूरे होंगे। शुभ अंक 10, शुभ रंग लाल है। 

8. कारोबार में नई कार्य योजना की रूपरेखा बनेगी। अपने मन में कोई गलत धारणा न बनाएं। विचारों में सकारात्मकता लाएं। आज का दिन मिजाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद है। 

9. आज आपके लव रिलेशन के बारे में घर वालों को पता चल सकता है जिससे परिवार में तनाव का माहौल बना रह सकता है आर्थिक पक्ष कमजोर बना रहेगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी है।