×

Numerology prediction यहां पढ़ें 14 मई का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज का दिन बढ़िया है नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल है। 

2. नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के पास कार्य की अधिकता बनी रह सकती है संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। छोटी यात्रा आपको सुख प्रदान करेगी। शुभ अंक 45, शुभ रंग नीला है। 

3. विवाह के रिश्ते के लिए आज का दिन उत्तम है परिवार के साथ छोटी छोटी यात्राएं कर सकते हैं काम काज में तेजी बनी रहेगी मन की बात शेयर करेंगे। शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा है। 

4. कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है जिसका जश्न आप परिवार वालों के साथ मना सकते हैं काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। शुभ अंक 11, शुभ रंग गुलाबी है। 

5. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। आज का दिन ठीक ठाक बना रहेगा। पिता का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है शुभ अंक 12, शुभ रंग फिरोजी है। 

6.आपका मन आज विचलित हो सकता है आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है शुभ अंक 56, शुभ रंग क्रीम है। 

7. शिक्षा में रूकावट आ सकती है जिस कारण परिवार में अशांति बनी रह सकती है अधिक मेहनत करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। शुभ अंक 10, शुभ रंग सफेद है। 

8. आज आपका मन सातवें आसमान पर होगा। प्रियजनों से जो उम्मीदें लगाकर बैठे हो वह आज पूरी हो सकती है। प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। शुभ अंक 17, शुभ रंग सिल्वर है। 

9. कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक होने वाला है आर्थिक पक्ष आपका मजबूत बना रह सकता है सामाजि कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुभ अंक 6, शुभ रंग गोल्डन है।