×

Numerology prediction यहां पढ़ें 26 अप्रैल का लकी नंबर और शुभ रंग

​​​​​​​

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. किसी नयी शुरुआत के लिए आज का दिन बढ़िया होने वाला है परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है काम काज की अधिकता बनी रह सकती है शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल है। 

2. धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं दिन अच्छा बना रहेगा। प्रेमी व जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। काम काज में कमी देखने को मिल सकती है शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा है। 

3. बिना शर्त का प्यार वास्तविक प्यार है, यह जानकर आप आज नए रिश्ते में बंधने के लिए तैयार है। घर में खुशहाली का माहौल बना रह सकता है छोटी यात्रा करेंगे। शुभ अंक 33, शुभ रंग मैरुन है। 

4. सरकार और संबंधित एजेंसियां या बड़े निगम के साथ काम करने की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है दिन ठीक ठाक बना रह सकता है जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं शुभ अंक 11, शुभ रंग नीला है। 

5. आजीविका के नए और बेहतर तरीके मिलेंगे जिससे आपके प्रयासों की नई शुरुआत होगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। काम काज में तेजी आएगी। शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा है। 

6. तनाव से बचें और चीजों को हलके में लें। आज का दिन ठीक ठाक होने वाला है काम काज पूरे हो सकते हैं परिवार के साथ अधिक वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है शुभ अंक 45, शुभ रंग ग्रे है। 

7. आर्थिक तौर पर बदलाव देखने को मिल सकता है अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें बाहर का खाने पीने से आपको बचना होगा। माता का सहयोग मिल सकता है शुभ अंक 1, शुभ रंग केसरिया है। 

8. आपके अधिकारी या मालिक आप पर अभी पूरी तरह से मेहरबान है और आपको जल्द ही पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है काम काज में तेजी देखने को मिल सकता है शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद है। 

9. कार्य या उच्च शिक्षा के लिए आपको यात्रा करने का मौका ​भी मिल सकता है आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है परिवार में शांति बनी रह सकती है शुभ अंक 12, शुभ रंग गुलाबी है।