×

Numerology prediction यहां पढ़ें 20 अप्रैल का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. दिन आपके लिए मिलाजुला रहा सकता है कोई भी फैसला आपको जल्दबाजी में नहीं करना है। काम काज में आने वाली दिक्कतें समाप्त हो सकती हैं शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी है। 

2. आज का दिन ठीक रहेगा प्रेमी के साथ आप अधिक वक्त गुजार सकते हैं डेट पर जाने का मौका आपको मिलेगा। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा है। 

3. आर्थिक नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है काम काज में तेजी देखने को मिल सकती है सरकारी योजनाओं का आप लाभ प्राप्त करेंगे। शुभ अंक 3, शुभ रंग सिल्वर है। 

4. पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है घर में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंतजार करना होगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला है। 

5. वैवाहिक जीवन मधुर बना रह सकता है जीवनसाथी से अपने मन की बात आप शेयर करेंगे। परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है काम काज पूरे हो सकते हैं शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल है। 

6. आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि अधिक बनी रह सकती है आर्थिक मोर्चे में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है परिवार में शांति बनी रह सकती है शुभ अंक 11, शुभ रंग पीला है। 

7. प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी का अच्छा साथ मिल सकता है काम काज में तेजी बनी रह सकती है जीवनसाथी के साथ भी वक्त गुजारने का मौका आपको मिलेगा। शुभ अंक 14, शुभ रंग भूरा है। 

8. अपने दैनिक रूटीन को लेकर अधिक संवेदनशील हो सकते हैं परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। काम काज में आने वाली दिक्कतें भी समाप्त हो सकती हैं शुभ अंक 11, शुभ रंग केसरिया है। 

9. आप पार्टी करना चाहते हैं और मनोरंजन के लिए भी तैयार हैं पारिवारिक विवाद, जो शायद धर्म से जुड़ा हुआ है उसके कारण आपको शांति निर्माता के रूप में कार्य करना पड़ेगा। शुभ अंक 22, शुभ रंग क्रीम है।