×

Numerology prediction: यहां पढ़ें 19 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। परिवार में शांति बनी रह सकती है जीवनसाथी से दिल की बात कर सकते है। शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला है। 

2. आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है प्रेम जीवन अच्छा बना रह सकता है अपने दिल की बात प्रेमी से कह सकते है। कार्य की अधिकता बनी रहेगी। शुभ अंक 33, शुभ रंग सफेद हैं। 

3. पारिवारिक विवाद हो सकता है इसलिए संभल कर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छोटी मोटी यात्रा के योग बन रहे है। काम में कमी आएगी। शुभ अंक 10, शुभ रंग लाल है। 

4. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बना रह सकता है वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा है। 

5. आपको मां की ओर से विशेष सहयोग मिलेगा। दिन शानदार रहने वाला है मित्रों व परिवार के साथ अधिक वक्त गुजार सकते है। धन लाभ के योग बन रहे है। शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा है। 

6. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला है। 

7.व्यापारिक लाभ के आसार हैं, अगर व्यापार की नजर से बात करें तो आपको अवसर मिल सकता है जिसका आप फायदा भी उठा सकते है। काम में मन लगा रहेगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग क्रीम है। 

8. प्रेम के लिए दिन बेहतरीन होने वाला है प्रेमी से अपने मन की बात कर सकते हैं विवाह के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। शुभ अंक 22, शुभ रंग सिल्वर हैं। 

9. पुराने अटके काम आपके आगे बढ़ सकते हैं धैर्य पूर्वक काम करें। आर्थिक तौर पर उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बात कर सकते हैं। शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी है।