×

Numerology prediction: यहां पढ़ें 24 जून का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज आपके लिए मेहनत करने का दिन होगा क्योंकि कड़ी मेहनत और दृढ़ विश्वास आपकी सफलता की कुंजी है व्यापारिक सौदों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है शुभ अंक 13, शुभ रंग लेमन है। 

2.आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रहेगा। आप कुछ नया और अलग करते रहें और गलतियां करने में संकोच न करें इससे सीखने से ही आप निपुण बनेंगे। शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी है। 

3. कार्य की अधिकता आज पूरे दिन हो सकती है माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है कानूनी मामले में आपको सफलता हासिल होगी। शुभ अंक 21, शुभ रंग गोल्डन है। 

4. आज का दिन आपके लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने में बीतेगा। धन के मामले में आपको कुछ परेशानियां आ सकती है साथ ही कार्यस्थल में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शुभ अंक 5, शुभ रंग कत्थई हैं। 

5. आज का दिन आपके लिए मिलाजुला बना रह सकता है अपनी एकाग्रता में कमी न आने दें। अगर आवश्यक हो तो यात्रा करने से आज आप बचें। शुभ अंक 33, शुभ रंग हल्का गुलाबी है। 

6. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है सामाजिक गतिविधियों में आप भाग लेंगे जिसमें आपका उत्साह जोश में रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं वरना कोई दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं शुभ अंक 3, शुभ रंग सुनहरा है। 

7. आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है धन लाभ के संकेत हैं कार्य की अधिकता  पूरे दिन बनी रह सकती है परिवार में खुशहाली का माहौल बना रह सकता है शुभ अंक 1, शुभ रंग सिल्वर है। 

8. विवादों में विशेष रूप से कार्यस्थल पर कूटनीतिज्ञ बनें धन पहले से ही चिंता का विषय हो सकता है इसलिए अनावश्यक जोखिम लेने से बचने की जरूरत है शुभ अंक 27, शुभ रंग लाल है। 

9. आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको हर स्थान पर सुखद अनुभूति होगी। यह इस महीने के बेहतरीन दिन हैं आप शक्ति से भरपूर होंगे। शुभ अंक 14, शुभ रंग ग्रे है।