×

Numerology prediction: यहां पढ़ें 24 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।


1.आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता है हाल ही में हुए नुकसान के लिए आप दोषी महसूस कर सकते हैं अपनी चिंताओं को आवाज दें। शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला है। 

2.कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती है परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है शुभ अंक 19, शुभ रंग काला है। 

3.नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रह सकता है परिवार का सहयोग मिलेगा। अचानक से आपको धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला है। 

4.वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं बाहर घूमने भी जा सकते हैं शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा है। 

5. आज का दिन अनुकूल बना रह सकता है परिवार और मित्रों का सहयोग मिल सकता है आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है काम काज की अधिकता पूरे दिन बनी रहेगी। शुभ अंक 12, शुभ रंग फिरोजी है। 

6. विरासत या आय का कोई एक नया स्त्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है काम काज की अधिकता बनी रहेगी आलस्य को खुद पर हावी ना होने दें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा हैं।  

7. आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं काम काज में तेजी बनी रह सकती है मन शांत रहेगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग सिल्वर है। 

8. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है गृह क्लेश से छुटकारा मिलेगा। पिता से आप अपने मन की बात कह सकते हैं शुभ अंक 5, शुभ रंग केसरिया है। 

9. आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। खुशियां आपके पास आ रही है और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं शुभ अंक 11, शुभ रंग नीला है।