×

November 2020 Festivals: जानिए नवंबर महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहारों की लिस्ट

 

नवंबर का महीना शुरू होने वाला हैं इस महीने में करवाचौथ से लेकर दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार पड़ने वाले हैं महीने की शुरुआत में करवाचौथ व्रत रखा जाएगा और अंत में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके अलावा इस महीने रमा एकादशी, धनतेरस, नकर चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा जैस प्रमुख पर्व पड़ेंगे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं नवंबर महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट, तो आइए जानते हैं। करवाचौथ व्रत—
4 नवंबर को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा। हर साल यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन पड़ता हैं सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी आयु के लिए करती हैं।

रमा एकादशी व्रत—
रमा एकादशी व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता हैं इस साल 11 नवंबर के दिन रमा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

धनतेरस त्योहार—
धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता हैं।

दिवाली—
दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व माना जाता हैं प्रकाश और खुशियों का यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन हर वर्ष मनाया जाता हैं। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर को पड़ रहा हैं।

गोवर्धन पूजा—
आपको बता दें कि 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता हैं।

भाई दूज—
भाई दूज नवंबर महीने की 16 तारीख को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक हैं इस त्योहार को कई नामों से जाना जाता हैं।

छठ पूजा—
छठ पूजा को सूर्य षष्ठी के रूप में मनाया जाता हैं यह पर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को पड़ता हैं।

देव उठनी एकादशी—
25 नवंबर को देव उठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। देवउठानी का मतलब होता हैं देव का उठना यानी इस दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से उठ जाते हैं।

प्रदोष व्रत—
27 नवंबर को शुक्ल प्रदोष व्रत हैं प्रदोष और एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया हैं हर महीने में दो प्रदोष व्रत और दो एकादशियां जरूर आती हैं।

कार्तिक पूर्णिमा—
30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा हैं पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को ही कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता हैं।