×

सबसे ज्यादा मूडी माने जाते हैं इन महीनों में जन्में लड़के

 

जयपुर। हम सभी का स्वभाव कभी एक समान नहीं होता सभी के स्वभाव में कुछ न कुछ गुण व अवगुण होते हैं। ऐसे में कुछ लड़के मूडी माने जाते है। ये लडके अपने मूड के अनुसार ही अपने काम करते है। इन लड़कों के लिए कितना भी जरुरी काम क्यों न हो ये अपने मूड को पहले रखते हैं। कभी कभी तो ऐसे लोग अपने जीवन के अंहम फैसले भी अपने मूड को ध्यान में रख कर करते  है। आज इस लेख में हम उन लड़कों के बारे में बता रहे हैं जो मूडी माने जाते हैं।

मार्च – इस माह में जन्मे ल़ड़के वैसे तो बेहद रोमांटिक माने जाते हैं लेकिन इस माह में जन्मे लड़के सबसे ज्यादा  मूड़ी भी होती हैं। इस माह में जन्मे लड़के सारे काम अपने मूड के अनुसार करते हैं। इनका मूड़ कब बदले इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

जून – इस माह में जन्मे लडके क्रिएटिव और जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं। लेकिन इनको मूड किस करवट बदले इस बारे मे कुछ कहा नहीं जा सकता। इस माह मे जन्में लड़के हमेशा बात को साफ साफ बोलते हैं लेकिन किसी भी मामले में इनका मूड बदल सकता है। ये साफ साफ मुंह पर सच बोलने वाली होते हैं।

नवंबर – इस माह में जन्मे लडके इमोशनल होते हैं। इस माह में जन्में लड़को के मूड का कोई पता नहीं चलता। ये इतनी आसानी से किसी के सामने अपने को  ओपन नहीं करते। इनके मन को समझना मुश्किल है।

दिसंबर – इस माह में जन्मे लडके स्वभाव से उतावले और चुलबुले होते हैं इसके साथ ही ये खुले दिल के होते हैं। लेकिन इनका मूड कब किस करवट बदलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता।