×

Mahashivratri vrat 2021: कब है महाशिवरात्रि पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

 

महाशिवरात्रि व्रत को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता हैं वही इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 11 मार्च यानी गुरुवार के दिन पड़ रहा हैं पंचांग के मुताबिक यह पावन पर्व माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता हैं महाशिवरात्रि पर्व का बहुत महत्व होता हैं इस दिन विधि विधान से व्रत पूजन करने वाले को धन, सौभाग्य, समृद्धि, संतान और आरोग्य की प्राप्ति होती हैं तो आज हम आपको महाशिवरात्रि व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत भगवान शिव और देवी मां पार्वती के मिलन का पर्व माना जाता हैं शिव को सरल स्वभाव का देवता माना गया हैं इसलिए शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता हैं शिव अपने भक्तों की भक्ति से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और सभी कामनाओं को पूरा करते हैं जानिए शुभ मुहूर्त—
महाशिवरात्रि— बृहस्पतिवार, मार्च 11, 2021
निशीथ काल पूजा समय— 00:06 से 00:55, मार्च 12
अवधि— 48 मिनट
12 मार्च को शिवरात्रि पारण समय— – 06:34 से 15:02
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय— 18:27 से 21:29
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय— 21:29 से 00:31, मार्च 12
रात्रि तृतीया प्रहर पूजा समय— 00:31 से 03:32, मार्च 12
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय— 03:32 से 06:34, मार्च 12
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ— मार्च 11, 2021 को 14:39 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त— मार्च 12, 2021 को 15:02 बजे

महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और मां पार्वती का शुभ विवाह हुआ था। इस दिन भक्त शिव की बारात निकालते हैं महाशिवरात्रि पर शिव की पूजा करना हितकारी होता हैं ​इस दिन का व्रत महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी माना जाता हैं इस दिन सच्चे मन से व्रत रखने से लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती हैं शादीशुदा महिलाएं महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की शिव से कामना करती हैं इस दिन व्रत रखने से महिलाएं संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त करती हैं।