हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे देवी देवता हैं जिनकी पूजा अर्चना से व्यक्तियों के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। मगर हिंदू धर्म मान्यता के मुताबिक किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों का आरम्भ करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व होता हैं। हर कार्य की शुरूवात से पहले भगवान गणेश की पूजा कि जाती हैं वही भगवान गणेश को अन्य सभी देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता हैं। वही इन्हें बुद्धि बल और विवेक का देवता भी कहा जाता हैं इसलिए भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी परेशानियों और कष्टों को हर लेते हैं। वही आज हम आपको भगवान श्री गणेश से जुड़े कुछ खास मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आपको बता दें,कि एक लाल आसन पर बैठें और अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर करें। वही यह भी माना जाता हैं कि भगवान गणेश जी के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के हर कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं। वही शुक्ल पक्ष के बुधवार के दिन सुबह के वक्त जल्दी उठें और स्नान करके साफ सुथरे वस्त्र को धारण करें। वही भगवान श्री गणेश की फोटो को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके रखें। उनके सामने गाय के घी का दिया भी अवश्य ही जलाएं और लाल फल भी रखें। वही एक तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और रुद्राक्ष की माला से इस खास मंत्र का जप पांच बार करें ॐ सद्बुद्धि प्रदायै नमः वही ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही सभी परेशानी समाप्त हो जायेंगी और आपको कार्यों में भी पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।