×

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने किस राशि के लिए है होगा लकी

 

जयपुर। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त यानि कल लगने जा रहा है। इस साल का यह तीसरा ग्रहण है। इससे पहले सूर्य ग्रहण 15 फरवरी और 13 जुलाई को लगा था। कल लगने वाला ग्रहण हालाकि भारत मे दिखाई नहीं देगा। लेकिन ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पडेगा।

ग्रहण की स्थिती तब बनती है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है उस समय सूर्य की चंद्रमा के कारण सूर्य की कुछ या सारी रोशनी रुक जाती है। जिसके कारण पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते है। आज इस लेख में ग्रहण से जुडी कुछ अहम बातें के बारे मे बता रहें हैं।

कल लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण को नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मास्को, चीन जैसे कई देशों में देखा जा सकेगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लगता है। जिस कारण से ग्रहण का सूतक 10 अगस्त की रात 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा।

भारत में सूर्यग्रहण के न दिखने के कारण सूतक काल का प्रभाव ना के बराबर ही माना जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार भले ही भारत में ग्रहण नही दिखाई देगा लेकिन ग्रहण का अच्छा या बुरा प्रभाव  राशियों में देखने को मिलेगा। कल लगने वाला ग्रहण 4 राशि के लोगो के लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होने वाला है। इनमें मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही  कर्क, मिथुन और सिंह राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा।