×

आपके घर की तरफ अगर मुँह करके सोता है कुत्ता, तो समझ होने वाला है यह खतरनाक काम

 

जयपुर। हमारे शास्त्रों में कई ऐसी बाते बताई गई है जो भविष्य के शुभ अशुभ की ओर संकेत करती है। ऐसे में हमारे शास्त्रों में पशु पक्षी व जीवों से जुड़े कई सारी ऐसी बातें के बारे मे बताया गया है जो भविष्य के शुभ व अशुभ संकेतों के बारे में बताते हैं। इन संकेतों को जानने से जीवन की कई सारी परेशानी से बचा जा सकता है। इन बातों को जानने से सुख और दुःख का अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्योतिष के अंतर्गत आने वाले शकुन शास्त्र में जीवों से जुड़े कई ऐसे संकेतों का उल्लेख किया गया  हैं, जो मनुष्य को आने वाली परेशानी व समस्या के बारे में संकेत देती है।

 

बिल्ली – ऐसा माना जाता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो रुक जाना चाहिए क्योंकि अगर बिल्ली रास्ता काट जाती है तो इससे बनता काम बिगड़ जाता हैं इसके साथ ही अगर कही बाहर जा रहे हैं,  तो बिल्ली रास्ता काट जाएं तो यह दुर्घटना का संकेत होता है। अगर घर में या घऱ के आस पाक बिल्ली बार-बार रोती हैं तो यह संकेत परिवार पर आने वाले संकट की ओर इशारा करता है।

गाय – हिन्दू धर्म में गाय को गौमाता माना जाता है, गाय में तैंतीस करोड़ देवी-देवता का वास माना जाता हैं. वहीं अगर गाय घर के दरवाजे पर खडी है तो उसे चारा या फिर रोटी खिला दें। अगर घर के दरवाजे पर गाय आकर जोर-जोर से रंभाती हैं, तो यह किसी शुभ संकेत का इशारा हैं या फिर घऱ में धन लाभ होने वाला है।

कुत्ता –  कुत्ता सबसे वफादार जीव होता है, कुत्ते भी शुभ अशुभ के बारे में संकेत देते हैं। अगर आपके पास कोई कुत्ता आकर लेटता है तो यह किसी शुभ का संकेत देता है। अगर  घर के बाहर कुत्ता भवन की ओर मुख करके सोता है तो घर पर कोई परेशानी आने का संकेत देता है।