×

घर में पूजा पाठ करने का क्या हैं सही तरीका, जानें

 

हर व्यक्ति अपने कार्य को सही और अच्छे ढ़ग से करने के लिए यह फिर कोई भी शुभ काम करने से पहले और कार्य की सफलता हासिल करने के लिए घर परिवार में पूजा पाठ करवाते हैं जिससे उन्हें अपने लक्ष्य में सफलता प्राप्त हो सकें। मगर क्या आप यह जानते हैं कि आपकी इच्छा जल्दी पूरी हो सके इसके लिए घर में पूजा पाठ और मांगलिक कार्य करने का सही तरीका क्या हैं अगर आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए घर में पूजा पाठ का उचित स्थान—
घर में हमेशा ही पूर्व या फिर उत्तर दिशा में ही मंदिर का स्थान होना चाहिए। घर का मंदिर हमेशा ही लकड़ी का बना होना चाहिए। यह शुभ माना जाता हैं घर के मंदिर का मुख्य रंग हल्का पीला या नारंगी होना चाहिए। वही घर के मंदिर में हमेशा ही हल्की पीली लाइट का प्रयोग करना चाहिए। मंदिर में नीले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वही मंदिर में हल्के पीले रंग का या फिर लाल रंग का वस्त्र ही बिछाना चाहिए। वही भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का स्वरूप रखें। अपने इष्ट और अपने कुल गुरु का भी चित्र रखें। एक तांबे के लोटे में गंगाजल भरकर अवश्य ही रखें।

आपको बता दें, कि हमेशा भजन कीर्तन पूर्व या फिर उत्तर दिशा में मुंह करके किया जाए तो यह शुभ माना जाता हैं वही अन्य किसी दिशा में किया गया भजन कीर्तन मन में उत्साह नहीं लाता हैं। भजन कीर्तन करने से पहले भगवान मंगल मूर्ति के चित्र को हमेशा स्थापित करें उसके बाद ही भजन कीर्तन आरंम्भ करना चाहिए।

घर में हमेशा ही पूर्व या फिर उत्तर दिशा में ही मंदिर का स्थान होना चाहिए। घर का मंदिर हमेशा ही लकड़ी का बना होना चाहिए। यह शुभ माना जाता हैं घर के मंदिर का मुख्य रंग हल्का पीला या नारंगी होना चाहिए। हमेशा भजन कीर्तन पूर्व या फिर उत्तर दिशा में मुंह करके किया जाए तो यह शुभ माना जाता हैं भजन कीर्तन करने से पहले भगवान मंगल मूर्ति के चित्र को हमेशा स्थापित करें उसके बाद ही भजन कीर्तन आरंम्भ करना चाहिए। घर में पूजा पाठ करने का क्या हैं सही तरीका, जानें