जानिए किसे कहते है चौघडिया मुहूर्त
हिंदू धर्म के लोग हर शुभ और मांगलिक कार्य को करने के लिए मुहूर्त देखते हैं वही जब कोई मुहूर्त नहीं निकल रहा हो और किसी भी कार्य को शीघ्रता से आरंभ करना हो अथवा यात्रा पर जाना हो तो उसके लिए चौघडिया मुहूर्त देखकर कार्य करना या यात्रा करना उत्तम माना जाता हैं।
वही हर चौघड़िए का ग्रह स्वामी होता हैं जो उस समय में बलप्रधान माना जाता हैं वही उद्वेग का रवि, चंचल का शुक्र, लाभ का बुध, अमृत का चंद्र, काल का शनि, शुभ का गुरु, रोग का मंगल ग्रह स्वामी होता हैं। वही अगर कोई लोहे या तेल से संबंधित व्यापार शुरू कर रहा हैं तो उसके लिए शनि के प्रभाव वाला काल का चौघड़िया उत्तम फलदायी सिद्ध हो सकता हैं
किसी भी कार्य को शीघ्रता से आरंभ करना हो अथवा यात्रा पर जाना हो तो उसके लिए चौघडिया मुहूर्त देखकर कार्य करना या यात्रा करना उत्तम माना जाता हैं। दिन और रात के आठ आठ हिस्से का एक चौघड़िया होता हैं यानी की 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात में प्रत्येक 1.30 मिनट का एक चौघड़िया होता हैं चौघड़िया सूर्योंदय से प्रारंभ होता हैं जानिए किसे कहते है चौघडिया मुहूर्त