Brihaspati dev puja: गुरुवार के दिन करें भगवान बृहस्पतिदेव की पूजा, इच्छाएं होंगी पूरी
हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना के लिए विशेष माना जाता हैं वही आज गुरुवार का दिन हैं और गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति देव का दिन होता हैं
गुरुवार की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की जानी जरूरी हैं इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। फिर नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नानादि कर लेना चाहिए। फिर बृहस्पति देव का पूजन करें। बृहस्पति देव को पूजा के दौरान पीली वस्तुएं, पीले फूल, चने की दाल, मुनक्का, पीली मिठाई, पीले चावल और हल्दी चढ़ाई जाती हैं
वही इस दिन एक ही समय भोजन ग्रहण करना चाहिए। खाने में चने की दाल या पीली चीज ही खाई जानी चाहिए। इस दिन नमक नहीं खाना चाहिए। साथ ही पीले वस्त्र धारण करें। ऐसा कहा जाता हैं कि बृहस्पति भगवान की कथा सुनते समय और पूजन करते समय व्यक्ति का मन, कर्म और वचन से शुद्ध होना चाहिए। तभी कामनाएं पूरी हो जाती हैं।