जिस घर में बेडरूम की दीवारे इस रंग से रंगी होती हैं वहां बुरी शक्तियां आने से भी कांपती हैं
Oct 27, 2018, 10:04 IST
जयपुर। दिवाली का त्यौहार आने में कुछ ही दिन शेष बचें हैं। लेकिन आजकल घरों में दिवाली की साफ सफाई का काम जोर शोर से चल रहा है। ऐसे में कई लोग दिवाली में अपने घरों में रंगाई का काम कर रहें होंगे। अगर आप भी इस समय दिवाली की तैयारी में घर में रंगाई का काम कर रहे है तो अपने घर की बेडरुम में ऐसा पेंट करें जिससे अंतर्मन और मन के विचारों पर हमेशा सकारात्मक प्रभाव पड़ें। आज इस लेख में दिवाली के अवसर पर घरों में किये जाने वाले पेंट के बारे में कुछ जरुरी जानकारी दे रहे हैं जिससे घर में हमेसा सकारात्मकता बनी रहें।
- घर के खास कमरे में पीले रंग का पेंट करे ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। इसके साथ ही घर में उत्तर दिशा में बनी दीवार पर हरे रंग का पेंट करये। ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की में कोई बाधा नहीं आती।
- घर में डार्क कलर का पेंट कराने से घर में निगेटिवीटी फैलती है। डार्क कलर का पेंट घर में लड़ाई-झगड़े का कारण बनता हैं, ऐसे में घर को लाइट कलर से पेंट कराएं।
- घर में अगर रंगाई करते समय कोई भी रंग समझ नहीं आ रहा है तो ऐसे में सफेद और हल्के रंग का भी चुनाव कर सकते हैं।
- घर की दक्षिण दिशा में नारंगी, गुलाबी और सिल्वर रंग का पेंट करवाएं। इसके साथ ही बेडरुन में नीला रंग, ड्राइंग रूम में सफेद रंग और किचन की दीवारों पर नारंगी या लाल रंग का पेंट करवाना शुभ माना जाता है।