×

जानें तक्षक काल सर्प दोष के बारे में, क्या प्रभाव पडता है कुंडली में

 

जयपुर। कालसर्प दोष का नाम सुनते ही मन में भय की स्थिति बनने लगती है।  काल सर्प दोष के कारण जीवन में कई सारी परेशानियां आने लगती है। साथ ही जीवन में कुछ भी समझ नहीं आता क्या करें या क्या ना करें। जिस की कुंडली में काल सर्प दोष होता है उसका जीवन अस्त-व्यस्त होने लगता है। कालसर्प दोष की स्थिति तब बनती है जब कुंडली के सभी ग्रह राहु और केतु के मध्य आ जाते हैं। इसके साथ ही काल सर्प दोष बारह प्रकार के होते हैं, जिनके अलग अलग नाम होते हैं। इन्ही बारह में से एक हैं तक्षक कालसर्प दोष, आज हम इस लेख में इसके बारे में बता रहें हैं।

तक्षक कालसर्प दोष कुंडली में तब बनता है जब कुंडली के सातवें घर में राहु और पहले घर में केतु होता है। तक्षक कालसर्प दोष के कारण जीवन में कई सारी परेशानियां आती है। जिस की कुंडली में ऐसा होता है उसके जीवन में कभी तो सभी कुछ सही चलता है लेकिन कई बार परेशानियां घेर लेती है।

तक्षक कालसर्प दोष का प्रभाव शरीर पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकते हैं। इसके प्रभाव के कारण व्यक्ति सामान्य से अधिक मोटे, सामान्य से अधिक पतले होता हैं। इस दोष के कारण व्यक्ति की कद सामान्य से बहुत कम या फिर सामान्य से बहुत अधिक लंबा होता है। तक्षक कालसर्प दोष व्यक्ति को मानसिक रुप से भी परेशान करता है।

तक्षक कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति का मस्तिष्क पूर्ण रुप से विकसित नहीं हो पाता, ऐसा व्यक्ति मंदबुद्धि होता है। तक्षक कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति की चरित्र निम्न स्तर का होता है। कई बार ऐसा व्यक्ति आत्महत्या का कदम उठा लेता हैं। तक्षक कालसर्प दोष जिस कुंडली में हो उनका वैवाहिक जीवन भी प्रभावित होता है।

तक्षक कालसर्प दोष के कारण वैवाहिक जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है, ऐसे लोगो का विवाहेत्तर संबंध होता है, जिस कारण से ये लोग अपना दांपत्य जीवन बर्बाद कर लेते हैं। इस दोष से पीड़ित लोग नशे के आदी होते हैं।

तक्षक कालसर्प दोष कुंडली में तब बनता है जब कुंडली के सातवें घर में राहु और पहले घर में केतु होता है। तक्षक कालसर्प दोष के कारण जीवन में कई सारी परेशानियां आती है। जिस की कुंडली में ऐसा होता है उसके जीवन में कभी तो सभी कुछ सही चलता है लेकिन कई बार परेशानियां घेर लेती है। तक्षक कालसर्प दोष का प्रभाव शरीर पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकते हैं। इसके प्रभाव के कारण व्यक्ति सामान्य से अधिक मोटे, सामान्य से अधिक पतले होता हैं। जानें तक्षक काल सर्प दोष के बारे में, क्या प्रभाव पडता है कुंडली में