आज से होगी बैंड बाजा और बारात की धूम, साल 2019 में कुल 87 शुभ लग्न
सूर्य के मकर राशि में आने के बाद से चल रहे खरमास अब समाप्त हो चुका हैं। वही इस खरमास के समाप्त होने के साथ ही साथ मांगलिक काम काज का आरम्भ भी हो चुका हैं। अब आज यानी की मंगलवार से शादी ब्याद के लिए शुभ मुहूर्त की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की प्रतीक्षा अब समाप्त हो चुकी हैं।
वही इस साल शादी ब्याह के लगभग 72 शुभ लग्न है। जनवरी से जुलाई के बीच में ही 59 शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। वही 15 जनवरी से लेकर 13 मार्च तक 21 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
जानिए कैसे देखा जाता है शुभ मुहूर्त—
वही शादी ब्याह के शुभ मुहूर्त के लिए वृषभ राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, धनु राशि और मीन राशि लग्न में से किसी भी एक का रहना बहुत जरूरी होता हैं।