×

Kartik purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, घर आएंगी सुख समृद्धि

 

हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को विशेष महत्व दिया जाता हैं इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा का स्नान 30 नवंबर को किया जाएगा। कार्तिक का महीना शुरू होते ही एक के बाद एक पर्व और त्योहार शुरू हो जाते हैं कार्तिक पूर्णिमा इस महीने का आखिरी पर्व होता हैं कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। जिसके कारण उनका नाम त्रिपुरारी पड़ा। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली भी मनाई जाती हैं इस दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता हैं ऐसा कहा जाता हैं कि इस दिन गंगा स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं तो आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य बताने जा रहे हैं जिसे कार्तिक पूर्णिमा पर करने से घर में सुख समृद्धि आती हैं तो आइए जानते हैं।

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। इस दिन घर को व्यवस्थित रखना चाहिए और अपने मुख्य द्वार को सजाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं जिससे आपके घर में समृद्धि आती हैं इस दिन दीपदान करना जरूरी हैं इस दिन दीपदान करने का बहुत महत्व होता हैं आप किसी नदी या सरोवर में दीपदान कर सकते हैं तो यह अच्छा होगा। अगर आपके घर के पास नदी नहीं हैं तो आप किसी मंदिर में जाकर दीपदान करें। इससे आपकी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

पूर्णिमा के दिन अपने घर के मुख्य द्वार के सामने स्वास्तिक जरूर बनाएं। इस दिन श्री विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।