×

Kartik purnima 2020: इस दिन है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए स्नान का शुभ मुहूर्त

 

हिंदू धर्म के मुताबिक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा मनाया जाता हैं इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ और ईश्वर की पूजा की जाती हैं इस दिन किए जाने वाले दान पुण्य समेत कई धार्मिक कार्य विशेष फलदायी होते हैं मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर ​श्री विष्णु का मत्स्यावतांर हुआ था। एक अन्य मान्यता के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरी ​पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर दिन सोमवार को पड़ रही हैं तो आज हम आपको स्नान का शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि पूर्णिमा तिथि पर सुबह किसी पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में स्नान करना बहुत शुभ होता हैं स्नान के बाद राधा कृष्ण का पूजन और दीपदान जरूर करें। मान्यता है कि इस दिन गाय, हाथी, घोड़ा रथ और घी का दान करने से संपत्ति बढ़ती हैं और भेड़ का दान करने से ग्रहयोग के कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता हैं कि कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करने वाले अगर बैल का दान करें तो उन्हें शिव पद मिलता हैं। इस दिन व्रत रखने वालों को हवन जरूर करना चाहिए और किसी जरुरतमंद को भोजन कराना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना दस यज्ञों के समान पुण्यकारी माना जाता हैं शास्त्रों में इसे महापुनीत पर्व कहा जाता हैं कृतिका नक्षत्र पड़ जाने पर इसे महाकार्तिकी कहते हैं वही अगर यह भरणी और रोहिणी नक्षत्र में हो तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दिवाली भी मनाई जाती हैं।

जानिए शुभ मुहूर्त—
कार्तिक पूर्णिमा तिथि: 30 नवंबर
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 29 नवंबर को रात 12 बजकर 49 मिनट से आरंभ
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 30 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक