×

Kartik maas 2020: धन, नौकरी और कारोबार में लाभ के लिए कार्तिक मास में करें ये अचूक उपाय

 

हिंदू धर्म में वैसे तो हर एक महीने को महत्वपूर्ण माना जाता हैं मगर कार्तिक मास बहुत ही श्रेष्ठ होता हैं त्योहारों का महीना कार्तिक मास 1 नवंबर यानी कल शनिवार से शुरू हो रहा हैं इस महीने का समापन 30 नवंबर को होगा। त्योहारों के साथ यह दान पुण्य का महीना भी माना जाता हैं इस महीने में खासतौर पर तुलसी और शालिग्राम की विशेष पूजा की जाती हैं ऐसा कहा जाता हैं कि इस महीने कुछ उपायों को करने से आर्थिक परेशानियों दूर हो जाती हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती हैं तो आज हम आपको इसी उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए उपाय—
कार्तिक मास का महीना तन और मन दोनों से संयम रखने का होता हैं इसलिए इस महीने अपने मन को ईश्वर की भक्ति में लगाएं। किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए अपशब्द नहीं कहने चाहिए। मन पर नियंत्रण रखें, कम बोलें। इस महीने व्रत और तप करना भी अच्छा होता हैं इसलिए इस महीने में ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए। मान्यता है कि ब्रह्मचार्य का पालन न करने पर अशुभ फल प्राप्त होते हैं दलहन यानी दालों का सेवन भी इस महीने निषेध होता हैं इस महीने में उड़द, मूंग, मसूर, मटर और राई आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

कार्तिक महीने में शरीर पर तेल लगाना वर्जित माना गया हैं इस महीने केवल नरक चतुर्दशी के दिन ही तेल लगा सकते हैं इसलिए इस महीने में शरीर पर तेल न लगाएं। इस महीने भूमि पर शयन करने के नियम मुख्य माने गए हैं भूमि पर शयन करने से मन में सात्विकता आती हैं।