×

करीना जन्मदिन विशेष: शनि के कारण परिवार से दूरी की स्थिति बन सकती है

 

जयपुर। करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ। जन्म के समय ग्रहों की स्थिति के कारण इनकी कुंड़ली में सूर्य कन्या राशि पर परिभ्रमण कर रहा था। जिसके कारण करीना बुद्धिमान हैं। अपने सारे फैसले सोच विचार कर लेती है।

इनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति इनके भाग्य को चमकाती है। सूर्य की शुभ स्थिति से व्यक्ति को हमेशा सूर्य का साथ मिलता है इसके साथ ही सूर्य प्रसिद्धि का भी कारण ग्रह माना जाता है। करीना के जीवन में जब भी कोई बाधा आती है उस बाधा का जल्द ही निवारण हो जाता है क्योकि सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन की बाधाओं का अंत होता है।

इनकी कुंड़ली में ग्रहों की स्थिति को देख कर इस बात का पता लगता है की ये धन का व्यय हमेशा  सत्कार्यों के लिए करती है। इसके साथ ही इनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति इनको हमेशा पराक्रमी बनाती है।जिसके साथ ही करीना अपने विरोधियों को आसानी से परास्त कर सकती है।

कुंडली में मंगल की स्थिति के शुभ होने से इनको हमेशा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती रहेगी। करीना अपनी मेहनत से अच्छा धन कमाने में सक्षम रहेंगी। तुला राशि में स्थित मंगल इनको पारिवारिक सुख भी देता है। इनकी कुंडली में बुध की स्थिति इनको पराक्रमी बनाती है  जिसके साथ ही इनका बुध के प्रभाव से भाग्योदय भी होता है।

करीना की कुंड़ली में गुरु केंद्र में होने से इनको सर्वत्र आदर दिलाता है। इसके साथ ही शुक्र भाग्यवान, धनवान बनाता है परंतु इसके प्रभाव से कभी-कभी व्यक्ति अपनों से बैर भी ले लेता है। इनकी कुंड़ली में शनि इनको अनेक प्रकार के सुख प्रदान करता है। लेकिन कभी कभी शनि परिवार से दूर भी ले जाता है। आज इनके जन्मदिन पर हम इनको हार्दिक बधाई देते हैं व इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।