×

Janaki jayanti puja muurat: आज मनाई जा रही जानकी जयंती, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

 

हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती का त्योहार मनाया जा रहा हैं इस दिन देवी मां जानकी की पूजा करना करना बेहद फलदायी होता हैं जानकी माता सीता को ही कहा जाता हैं। आज के दिन माता सीता के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा भी होती हैं मान्यता है कि इस दिन मिथिला के राजा जनक और रानी सुनयना की गोद में माता सीता आई थी। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ माता जानकी की पूजा की जाती हैं आज के दिन माता जानकी को सुहागिन महिलाएं श्रृंगार का सामान चढ़ाती हैं, तो आज हम आपको जानकी जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए जानकी जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त—
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी— 6 मार्च 2021, शनिवार
अष्टमी तिथि प्रारम्भ— मार्च 5, 2021 शुक्रवार रात 7 बजकर 54 मिनट से
अष्टमी तिथि समाप्त— मार्च 6, 2021 शनिवार शाम 6 बजकर 10 मिनट तक

जानिए जानकी जयंती का महत्व—
आपको बता दें कि जानकी जयंती के दिन माता सीता का जन्मदिन पूरे हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाता हैं इस दिन जानकी भक्त उनकी पूजा पूरी विधि विधान के साथ करते हैं साथ ही पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखती हैं और माता जानकी को श्रृंगार का सामान अर्पित करती हैं इस दिन कुंवारी कन्याओं के व्रत करने का भी विधान होता हैं ऐसा करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती हैं इस दिन को सीता अष्टमी और सीता जयंती भी कहा जाता हैं।