×

वीडियो राशिफल में देखें आज सिंह समेत किन 4 राशि वालों को मिलेगी तरक्की, धन से संपत्ति से सफलता तक मिलेगा सबकुछ 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क, गुरुवार 25 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान विष्‍णु के आशीर्वाद से कर्क और कुंभ सहित 5 राशियों के लिए शुभ योग बनेंगे। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपको धन के मामले में आज खास लाभ होगा। आपको आज कारोबार में भी अच्‍छा मुनाफा होगा। देखें गुरुवार का आर्थिक राशिफल विस्‍तार से।

<a href=https://youtube.com/embed/WfCvHVizgSM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WfCvHVizgSM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा। आपके अच्छे कार्यों से आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपकी रुचि धर्म कर्म के कार्य में बढ़ेगी। आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपको रात के वक्‍त सेहत बिगड़ने की वजह से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

वृष राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त और आज आपको सफलता व यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें तो कोई विशेष सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय धार्मिक मामलों में खुशनुमा बीतेगा।

मिथुन राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी। यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने की वजह से बाधा और हानि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात्रि का समय आनंद में बीतेगा और आपके सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि के लोगों के लिए आज भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। यदि आपकी प्रोन्नति रु‍की है तो उसमें लाभ होगा। आज आप अपने प्रयास से लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आज आपको अधिक मेहनत करने पर सफलता का स्‍वाद चखने को मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज अगर आप एक व्यापारी हैं तो मुनाफा अच्‍छा होगा और आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। आपको सामाजिक कार्य के मामले में लाभ होगा और आपकी इमेज में सुधार होगा। आप में अभिमान भर जाएगा।

कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है। आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शानशौकत के लिए आप धन व्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा। रात में आपकी सेहत बिगड़ सकती है, ध्‍यान रखें और बाहर का खाने से बचें।

तुला राशि के लोग कोई भी काम काफी सोचकर करें। आपको नुकसान होने की आशंका है। काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। कोई राजकीय दण्ड भी प्राप्त हो सकता है, इसलिए जोखिम के काम से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि हो सकती है। आपको पैसों के मामले में किसी पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।

वृश्चिक राशि के लोगों की कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपको आज बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु राशि के लोगों के सुख में वृद्धि होगी और रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आप बुद्धि विवेक से हर कार्य करेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। अकस्मात आपकी संतान के लिए कष्‍ट के योग बन रहे हैं। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।

कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य में आपको हानि हो सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और लाभ होगा। नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि के लोगों को आज कुछ मामलों में भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपकी कार्ययोजनाओं में अच्‍छा मुनाफा होगा। यदि आप किसी वित्तीय संस्था से लोन लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।