15 दिन में 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, सूर्य नक्षत्र गोचर से होगा फायदा
आज से 3 दिन बाद सूर्य ग्रह की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। 24 अक्टूबर को सूर्य अपना नक्षत्र बदलेंगे। सूर्य इन दिनों मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिन में सूर्य चित्रा से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं जोकि एक छाया ग्रह है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु एक ऐसा ग्रह माना जाता है जोकि अचानक बड़ी सफलता या फिर धन लाभ दिलाता है। ऐसे में सूर्य जैसे ही राहु के नक्षत्र में पहुंचेंगे तो इसका असर हर एक राशि पर पड़ने वाला है। किसी के लिए ये समय उलझने वाला होगा तो वहीं कुछ को इसका खूब लाभ मिलेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार राहु के स्वाति नक्षत्र में सूर्य 8 नवंबर तक विराजमान रहने वाले हैं यानी 15 दिन तक सूर्य यहीं रहेंगे। पंडित जी के अनुसार इस बदलाव का लाभ मिथुन राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि वालों को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इन राशियों की जिंदगी में 24 अक्टूबर से किस तरह के बदलाव आने वाले हैं?
मिथुन राशि पर सूर्य नक्षत्र गोचर का असर कैसा होगा?
आज से 3 दिन बाद सूर्य की बदलती चाल का असर मिथुन राशि के जातकों को देखने मिलेगा। अचानक से धन लाभ की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्वास अचानक से बढ़ेगा तो काम करने में भी मजा आएगा। इस दौरान लीडरशिप क्वालिटी निखरने के भी चांस बनेंगे। वहीं घर-परिवार के लोग हर काम में सपोर्ट करते नजर आएंगे। पर्सनल लाइफ में भी चीजें सही होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन खुश रहेगा और कई रुके काम पूरे होंगे।
तुला राशि पर सूर्य नक्षत्र गोचर का असर कैसा होगा?
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य की बदलती चाल का असर अच्छा ही होगा। अगर अभी तक काम करने में आलस आता रहा है तो अब चीजें बदलेंगी। 24 अक्टूबर से स्थिति ऐसी बनेगी कि ग्रोथ भी होगी और एक्टिव होकर काम करने में मजा भी आएगा। इस बीच रुका हुआ काम भी चल पड़ेगा। इनकम के नए-नए सोर्स भी बन सकते हैं। ईमानदारी से काम करें और इसका फल जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने से खुशी मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि पर सूर्य नक्षत्र गोचर का असर कैसा होगा?
24 अक्टूबर से इस राशि के जातकों को भी सूर्य के नक्षत्र गोचर के बाद पॉजिटिव बदलाव महसूस होगा। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। सीनियर्स का सहयोग मिलने से काम में परफॉर्मेंस अच्छी होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई जिम्मेदारी मिलने के भी चांस बनेंगे। इस बीच काम से पहचान मिलेगी। घर-परिवार में भी समय दे पाएंगे। कहीं से अचानक धन लाभ की स्थिति भी बन सकती है। करियर में तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है।