×

पूजा मे हर माला का होता है विशेष महत्व, नही पता तो पढ़ें ये खबर

 

जब भी कोई व्यक्ति परेशान होता हैं,या फिर किसी मुसीबत में पड़ता हैं,तो वह अपने ईश्वर का ध्यान जरूर ही करता हैं। वही ईश्वर के ध्यान अराधना और पूजा का कोई समय नहीं होता हैं। ना ही तरीका होता हैं। वही दुनिया का हर इंसान ईश्वर की अराधना को अलग—अलग तरीकों से करता हैं। वही कुछ लोग मंत्रों का जाप करते हैं। ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा को पाने के लिए वही कुछ लोग ईश्वर की पूजा माला को हाथ में लेकर मंत्र का जाप करते हैं। वही आपने अधिकतर बड़े और बुजुर्गों लोगो को हाथ में रुद्राक्ष की माला को लेकर भगवान का ध्यान करते हुए देखा होगा।

वही आपको बता दें,कि मंत्र जाप के कुछ ऐसी मालाएं भी होती हैं जिनके महत्व के बारे में शायद ही किसी को मालूम हो। तो आज हम आपको उन मंत्रों से जुड़ी कुछ विशेष और महत्वपूर्ण मालाओं के बारे में बताने जा रहे हैं,जिससे आप अब तक अनजान बने हुए थे। तो आइए जानते हैं। उन बातों के बारे में।

बता दें,कि रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप बहुत ही सरलता के साथ किया जा सकता हैं। वही भगवान भोलेनाथ को रुद्राक्ष बहुत ही पसंद होता हैं। इसलिए महामृत्युंजय मंत्र में रुद्राक्ष की माला से ही जाप करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता हैं। वही हिंदू धर्म में हल्दी की माला का भी महत्व होता हैं,वही इस माला का जाप करने से मन की हर इच्छा पूर्ण हो जाती हैं। गुरुदेव बृहस्पति और मां बगलामुखी के मंत्र का जाप इसी माला से करने से विद्या प्राप्ति, संतान प्राप्ति और ज्ञान की प्राप्ति होती हैं। वही इस माला से जाप करने से व्यक्ति का जीवन बहुत ही सुखमय व्यतीत होता हैं। यह माला लाभकारी भी होती हैं।