×

माता लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो ये हैं प्रभावी मंत्र

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी न किसी देवी देवता की पूजा के लिए विशेष माना गया हैं वही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास होता हैं शुक्रवार को अलग अलग तरीको से मां लक्ष्मी को भक्त प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा से जातकों के जीवन में धन की कमी दूर हो जाती हैं।

इससे घर में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होता हैं जिस घर में लक्ष्मी कृपा होती हैं उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी बताया गया है यही कारण है कि भक्त जमकर पूजा अर्चना करके मां भगवती को प्रसन्न करते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे मंत्रों का जाप किया जाता हैं आज शुक्रवार के दिन हम आपको माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ उनके प्रभावी मंत्र के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हौं। 


 
मां लक्ष्मी का प्रिय मंत्र—

श्री लक्ष्मी बीज मन्त्र:

ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।

लक्ष्मी प्रा​र्थना मंत्र:

नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

श्री लक्ष्मी महामंत्र:

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

माता लक्ष्मी के मंत्र

ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।

ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।।

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ।।

ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट।।

अगर शुक्रवार के दिन उपर्युक्त मंत्र से माता लक्ष्मी की पूजा की जाए तो जीवन में हमेशा ही मां की कृपा बरसेगी। मां लक्ष्मी जल्दी ही अपने भक्तों पर कृपा करती हैं ऐसे मे इस मंत्र का जाप करने से जीवन में खुशहाली, धन, वैभव और समृद्धि का आगमन होता हैं अगर आपको मां लक्ष्मी की कृपा अपने जीवन में चाहिए तो हर रोज पूजा के बाद इस मंत्र का जाप करना चाहिए बता दें कि इन मंत्रों के जाप से जीवन में धन की कमी पूरी होती हैं साथ ही जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।