रोजाना करेंगे यह आरती तो मां लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ेंगी आपका द्वार

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना को समर्पित किया गया है वही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन भक्त भगवान श्री हरि की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है लेकिन इसी के साथ ही अगर हर गुरुवार को विष्णु पूजा के बाद उनकी प्रिय आरती की जाए तो व्रत पूजा का पूर्ण फल मिलता है और प्रभु प्रसन्न होकर अपनी कृपा करते हैं जिससे सुख समृद्धि घर में वास करती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान विष्णु की आरती।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यहां पढ़ें भगवान विष्णु की आरती—

ॐ जय जगदीश हरे आरती, भगवान विष्णु की।
ओम जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ओम जय जगदीश हरे।
जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का। स्वामी दुःख विनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ओम जय जगदीश हरे।

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी। स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ओम जय जगदीश हरे।
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी। स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ओम जय जगदीश हरे।
तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता। स्वामी तुम पालन-कर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ओम जय जगदीश हरे।
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति।

किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय जगदीश हरे।
दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ओम जय जगदीश हरे।
विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा। स्वमी पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ओम जय जगदीश हरे।
श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे। स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥ ओम जय जगदीश हरे।
भगवान विष्णु की जय... माता लक्ष्मी की जय...