☰
×

अगर ऐसी है भाग्य रेखा तो बुढ़ापे में भी पैसा कमाते हैं ऐसे लोग, पढ़ें कैसी होनी चाहिए भाग्य रेखा
 

 

अगर माइंड लाइन छोटी है तो आपको जल्द गुस्सा है, अगर पतली है, तो आप हर छोटी बात को चेक करेंगे। अगर लंबी है तो आप बिना लॉजिक के बात नहीं करेंगे। अगर ये झुक जाए तो आपको आध्यात्मिकता और सपने आने लगते हैं। ये तो बात है माइंड लाइन की , इसी तरह फेट लाइ भी होती है। अगरआपके हाथ की फेट लाइन कहीं से पतली है, कहीं से कट रही है, कहीं से मोटी है और कहीं से कटी नहीं है तो इसके अपने मायने होते हैं। आपके करियर से लेकर धन के मामले में काफी कुछ ये बताती है। आज हम बात करेंगे फेट लाइन के बारे में अगर आपकी फेट लाइन किसी और रेखा से जाकर मिल रही है या इससे कोई और रेखा मिल रही है, तो क्या करेंगे। आइए इसी के बारे में जानते हैं।

भाग्य-रेखा शनि-क्षेत्र से ऊपर जा रही है तो बुढ़ापे में पैसा मिलता है?

यदि भाग्य-रेखा शनि-क्षेत्र या गुरुक्षेत्र से भी ऊपर जाती है तो इससे साफ साफ कहा जाता है कि ऐसा व्यक्ति बुढ़ापे में भी पैसा कमा सकता है। अगर यहां तक भाग्य-रेखा न पहुंचे तो. जवानी में कमाया हुआ ही धन वो खाता है।

सूर्य क्षेत्र पर जा रही है फेट लाइन की ब्रांच तो किसमें सफलता

अगर फेट लाइन से दो रेखा निकल रही हैं और एक रेखा निकलकर सूर्य-क्षेत्र पर जा रही है तो ऐसे लोगों को कला, व्यापार आदि में सफलता हासिल होती है। अगर आपकी हाथ में अनामिका का पहला पर्व लम्बा होता है तो कला, अगर द्वितीय पर्व लम्बा हो तो व्यापार में आप सफलता पाते हैं। इसलिए हाथ में देखना चाहिए कि फेट लाइन की ब्रांच कहां जा रही है।

बुध क्षेत्र पर जा रही है फेट लाइन की ब्रांच तो किसमें सफलता

इसी तरह अगर फेट लाइन भाग्य-रेखा से कोई शाखा निकलकर बुध के क्षेत्र पर जा रही है तो व्यापारिक सफलता ही आपको मिल सकती है। ऐसे जातक मे व्यापारिक बुद्धि में महारत हासित होती है। इसी तरह अगर भाग्य-रेखा से कोई शाखा निकल कर शीर्ष-रेखा का छूती है तो अपनी बुद्धि के कारण जातक को सफलता मिल सकती है। इसलिए हाथ देखते समय भाग्य रेखा का खास ध्यान देना चाहिए।