×

मेष से लेकर मीन तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, 2 मिनट के वीडियो राशिफल में जानिए सभी 12 राशियों का भविष्य 

 

हिंदू धर्म में ग्रह, नक्षत्र और योगों का विशेष महत्व माना जाता है। खासकर जब किसी खास दिन या वार को कोई शुभ योग बनता है तो उसका असर व्यक्ति के जीवन पर गहरा पड़ता है। ऐसा ही एक शुभ अवसर जल्द ही आने वाला है- पूरक योग, जिसे धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद फलदायी माना जाता है। इस बार पूरक योग मंगलवार को पड़ रहा है, जो स्वयं भगवान हनुमान को समर्पित दिन है। इस दिन बजरंगबली की कृपा विशेष रूप से उन लोगों पर रहेगी जिनकी राशि इस योग के प्रभाव में आ रही है। ऐसे लोग न सिर्फ मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक तनाव से बाहर आएंगे बल्कि उनकी किस्मत भी अचानक बदल सकती है। तो आइए जानते हैं पूरक योग क्या है, इसका ज्योतिषीय महत्व क्या है और इस बार हनुमान जी की कृपा से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

<a href=https://youtube.com/embed/_bh1JUoTr1k?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/_bh1JUoTr1k/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Today Rashifal | पूरक योग में बजरंगबली की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य | 22 April 2025" width="1250">

मेष: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी कामों को भी करने में पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आपको अपने बिखरे हुए कामों को संभालने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपको अपने बच्चे के करियर को लेकर कोई तनाव था, तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

वृष: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए समझदारी से काम लेने का दिन रहेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी।

मिथुन: आज का राशिफल

किसी कानूनी मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अगर आपको किसी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यों में भी अच्छी मिलीभगत से काम लेना होगा, तभी लोग आपकी मदद कर पाएंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है।

कर्क: का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। अविवाहित लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। किसी अजनबी से लेन-देन करने से आपको नुकसान होगा।

सिंह: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। एक साथ कई काम मिलने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आपकी किसी बात को लेकर माता आपसे नाराज हो सकती हैं। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपने परिवार के बड़े सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई भी करवाने की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढिलाई बरतने से बचना होगा। आपकी कोई बात आपके बच्चे को बुरी लग सकती है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को भी धैर्य के साथ निपटाने की आवश्यकता है। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या न रखें।

तुला: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचने का रहेगा। कार्यस्थल पर अजनबियों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि वे आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। अगर आपको अपने स्वास्थ्य में कोई समस्या महसूस हो रही है, तो आपको इसके लिए डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने दिल की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। आप अपने घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं।

वृश्चिक: आज का राशिफल

आज आपका मन काम को लेकर चिंतित रहेगा, क्योंकि संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा। भाई-बहनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। किसी भी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। अगर पैसों की वजह से आपका कोई काम अटका हुआ था तो वह आसानी से पूरा हो सकता है।

धनु: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए नया मकान या दुकान आदि खरीदने का रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। अपने काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो उसे पूरा करने में दिक्कत होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी।

मकर: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कुछ नया करने की आपकी कोशिश रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी उसमें सफलता मिलेगी। आप अपने व्यवसायिक कार्यों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों पर पछतावा होगा। यदि आप लंबी अवधि के लिए कोई निवेश करते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कोई पुराना लेन-देन निपटाना होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आपको सोच-समझकर ही किसी से बात करनी चाहिए। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

मीन: आज का राशिफल

आज का दिन आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। यदि आपको मकान या दुकान से कोई आय होती थी, तो वह बंद हो सकती है। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में किसी परेशानी से भी आपका मन परेशान रहेगा। आप लोन आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसे मिलने में देरी हो सकती है। आप अपने बच्चे के लिए वाहन ला सकते हैं।