×

नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन में किन राशियों को मिलेगा फायदा और किनको रहना होगा सावधान, यहाँ पढ़े सभी 12 राशियों का भविष्यफल

 

बृहस्पति मिथुन राशि में है. चंद्रमा कर्क राशि में है, पुनर्वसु नक्षत्र (जो बृहस्पति का नक्षत्र है) जो अत्यंत शुभ है। इनसे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा और भौतिक धन में वृद्धि होगी, क्योंकि ये काल पुरुष के चतुर्थ भाव में हैं और अपने ही भाव में हैं। आपको अधिक घरेलू सुख की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर यह थोड़ा सुखद दिन रहेगा। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु कुंभ राशि में हैं, जहां बुध वक्री गति से चल रहा है। शनि मीन राशि में है, जो शुभ नहीं है।

राशिफल-
मेष- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी और माता का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य कुछ मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। बस कुछ घरेलू कलह से बचें और अपने पास कोई लाल वस्तु रखें।

वृषभ- व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह समय शुभ रहेगा। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम आपके पक्ष में होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। मां काली की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन - धन की आवक बढ़ेगी और प्रियजनों से रिश्ते भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश पर अभी थोड़ा नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और ज्यादा बोलकर किसी को ठेस न पहुंचाएं। संतुलन बनाए रखें और हरी वस्तुएं अपने पास रखना शुभ रहेगा.

कर्क - विपरीत परिस्थितियों में भी सुखद दिन है। जीवन में जरूरत के अनुसार चीजें मिलती रहेंगी। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. आपके अंदर एक अच्छी ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह- मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा. संतान से प्रेम अच्छा है. व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी समय अच्‍छा है। विवाह के लिए थोड़ा मध्यम समय और स्वास्थ्य के लिए थोड़ा मध्यम समय, बचकर पार करें। नौकरी में जोखिम न लें। काली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या- आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने स्रोतों से भी धन का आगमन होगा। यात्रा की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा. सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। अशांति रहेगी, शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला- व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। संतान, प्रेम आदि को लेकर मानसिक अवसाद अभी बना रहेगा। विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।


वृश्चिक- भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। रोजगार में प्रगति होगी। यात्रा की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। लेकिन गृह कलह के बड़े संकेत मिल रहे हैं. आप घरेलू मामलों को शांति से निपटाएंगे। पीली वस्‍तु पास रखना शुभ रहेगा।

धनु-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए वाहन सावधानीपूर्वक और धीमी गति से चलाएं। किसी से उलझने या झगड़ा करने से बचें और किसी भी तरह का जोखिम न लें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी. भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर- जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर की स्थिति अच्छी रहेगी, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी संभव है। हालाँकि अभी किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। काली वस्तुओं का दान करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

कुम्भ- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन विजय आपकी ही होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। भगवान गणेश की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन- विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सिरदर्द, आंखों में दर्द, न्यूरो और पार्टनरशिप जैसी समस्याएं अभी भी बनी रह सकती हैं। काली वस्तुओं का दान और भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।