Weekly Horoscope 16-22 February 2026: सूर्य ग्रहण का असर किन राशियों पर पड़ेगा भारी, किसे मिलेगा बड़ा लाभ? पढ़े पूरे सप्ताह का भविष्यफल
फरवरी का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह 16 फरवरी से 22 फरवरी तक चलने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से अगले सात दिन भी बेहद अहम माने जा रहे हैं। इसी हफ्ते के दूसरे दिन यानी 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है. इस सप्ताह कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल और राहु का चतुर्ग्रही योग भी रहेगा। आइए ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों की मानसिक चिंता धीरे-धीरे कम होगी और कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को व्यस्तता के बीच अपने परिवार को भी समय देना होगा। व्यापारियों को सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। यात्रा लाभदायक हो सकती है.
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग : हल्का लाल
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ
वृषभ राशि वालों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी बदलने का विचार टालें और बिजनेस में अचानक फैसले न लें। प्रत्येक कार्य अपनी देखरेख में करें। धैर्य से काम लेंगे तो परिणाम बेहतर आएंगे।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों को काम पर फोकस बनाए रखना होगा। करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी। व्यापार में समय देना जरूरी है और लंबी यात्राओं से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह कठिन परिश्रम का समय है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिरता रहेगी. लंबी यात्रा से बचना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह सावधानी से काम करना होगा। वरिष्ठों से विवाद से बचें और बड़े निवेश से बचें। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। धैर्य से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग : पीला
आज का उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.
कन्या
कन्या राशि वालों को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। बिजनेस में बड़े फैसले सलाह लेकर लें और सेहत का ध्यान रखें। लंबी यात्रा से बचें.
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग : हरा
आज का उपाय:शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
तुला
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता भरा रहेगा। करियर और परिवार दोनों को संभालना होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है और योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में तरक्की के मौके मिलेंगे। यात्रा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन अनजान लोगों से सावधान रहें।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग : मैरून
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु
धनु राशि वालों को अपना काम व्यवस्थित तरीके से करना होगा। नौकरी और बिजनेस में मेहनत रंग लाएगी। सेहत और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग : पीला
आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.
मकर
मकर राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी भी काम को टालने से बचें और योजनाओं को क्रियान्वित करें।
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : आसमानी नीला
आज का उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं.
कुम्भ
कुंभ राशि वालों को अपनी मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहना होगा. परिवार से सहयोग मिलेगा और योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें।
मीन
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। करियर में सफलता और धन में वृद्धि होगी। व्यापार विस्तार के लिए यह अच्छा समय है, लेकिन लंबी यात्राओं से बचें।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग : पीला
आज का उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं.