×

आज वृषभ, मिथुन और कन्या समेत खुलेंगे इन 5 राशियों के किस्मत के दरवाजे, वीडियो राशिफल में देखे सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

 

ज्योतिष गणना के अनुसार, 16 जुलाई का राशिफल वृष, मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के बाद दिन रात मीन राशि में होगा। और इस गोचर में चंद्रमा आज गुरु के साथ केंद्र योग बनाएगा। साथ ही, आज सूर्य का कर्क राशि में गोचर होने से बुधादित्य योग भी बनेगा। ऐसे में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/L8_hI6pDWXI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/L8_hI6pDWXI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Today Rashifal | शोभना संयोग ने गणपति की कृपा से पलटेगी धनु सहित इनकी किस्मत | 16 July 2025" width="1250">
मेष राशि, विरोधियों से रहें सावधान
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा और खर्चीला हो सकता है। अगर आप अपना काम सोच-समझकर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको अपने विरोधियों के सामने अधिक सतर्क रहना होगा। आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए, नहीं तो धोखा मिल सकता है। आपका गुस्सा आपके बनते काम बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखना होगा। वैसे, आज आपको व्यापार और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप लोहे या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं, तो आपको यहां फायदा हो सकता है। आज भाग्य 79 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आज आपको किन्नरों को दान देना चाहिए।

वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ और अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ भी मिलेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है। आज आप अपने जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय का आनंद ले पाएंगे। आज आप अपने निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको अपने व्यवसाय में भी बड़ी सफलता मिल सकती है। आज भाग्य 89 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आज आपको गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।

मिथुन, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी
मिथुन राशि में विराजमान गुरु आज आपके लिए दिन को शुभ बना रहे हैं। साथ ही सूर्य का गोचर भी आज आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज घर-परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आज आप वाणी कौशल और व्यवहारिकता का भी लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप मनोरंजन और शौक पर धन खर्च करेंगे। वाहन और सुख-सुविधा के साधन मिलने के भी योग हैं। आज भाग्य 88 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है, गाय को हरा चारा खिलाएँ।

कर्क, भ्रम और स्वास्थ्य समस्या
आज बुधवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने काम सोच-समझकर करने होंगे। किसी कारणवश आज आप भ्रमित रह सकते हैं। आज आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा विषयोग में फंसा हुआ है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा, उनसे सहयोग मिल सकता है। आज जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना आपके लिए ज़रूरी है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज दिन के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज भाग्य 81 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है, आज आपको भगवान शिव का शहद और दूध से अभिषेक करना चाहिए।

सिंह, लाभ के लिए गलत तरीके अपनाने से बचें
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा और बेहतर प्रबंधन कौशल दिखाना होगा। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सितारे कहते हैं कि अगर आज आप किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा पर जा रहे हैं, तो सभी ज़रूरी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें। जो लोग अपनी नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपके लिए ज़रूरी है कि आप ईमानदारी और विश्वास से काम लें, लाभ के लिए कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज आपका प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। आज आपका भाग्य 77 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आपको मूंग दाल का दान करना चाहिए।

कन्या, आज आपको यादगार अवसर मिलेंगे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपके लिए यादगार रहेंगे। किसी काम में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी अधूरी इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं और आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। आपके परिचितों का दायरा बढ़ेगा और आज आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र के काम और प्रबंधन से जुड़े कामों में आज आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपकी आमदनी में भी कहीं से अचानक वृद्धि होगी। आज आपका भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आज आपको सूर्य देव को कुमकुम मिला जल अर्पित करना चाहिए।

तुला, आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आज सूर्य का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। जिसका आपके कार्यक्षेत्र पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। आज आपके करियर में उन्नति होगी। आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है जो आपको लाभ और उन्नति प्रदान करेगा। आज आपको किसी मित्र या पुराने परिचित का सहयोग प्राप्त हो सकेगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा और आप अपने क्षेत्र में नाम कमाने में सफल होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी आज का दिन शुभ है। दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका भाग्य 87 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आज आपको गाय को गुड़ और रोटी खिलानी चाहिए।

वृश्चिक, दिन खर्चीला रहेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने काम में सजग और सतर्क रहना होगा। आपके विरोधी और शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य के मामले में आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। आज आपको दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज आपके लिए सलाह है कि भावुकता से बचें और बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें। आज स्वास्थ्य भी कमज़ोर रह सकता है, इसलिए आज आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। आज आपका भाग्य 83 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आज आपको गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।

धनु, आज वाणी पर संयम रखना होगा
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में संयमित भाषा शैली अपनानी चाहिए अन्यथा किसी के साथ मतभेद और बहस हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई डील पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप मनोरंजन और शौक की चीज़ों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज आपका भाग्य 81 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आज आपको भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि वालों, घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपनी रचनात्मकता और कार्यकुशलता का लाभ उठा पाएँगे। कोई पारिवारिक समस्या आज सुलझ जाएगी। आज आपको अपने पिता और घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक समय बिताएँगे। आज आपको कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। अगर आप किसी सरकारी काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपका काम पूरा हो जाएगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी आपकी कोई चिंता दूर हो सकती है। कोई योजना बनाकर टाल सकते हैं। आज आपका भाग्य 84 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आज आपको गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि वालों, आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज लाभ और तरक्की का मौका मिलेगा। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। आज आपकी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो आज आपका पक्ष मज़बूत रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं और आपके रिश्ते में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। आज आपका भाग्य 86 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है। आज आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

मीन, भ्रम और तनाव रह सकता है

चंद्रमा और शनि की युति से आज मीन राशि में विष योग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए भ्रम और तनाव भरा हो सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने लंबित काम आज ही निपटा लें। आज कोई नया काम शुरू करना आपके लिए अनुकूल नहीं दिख रहा है। आज काम का दबाव ज़्यादा होने के कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। आज व्यापार में आपकी कमाई अच्छी रहेगी, दोपहर के बाद का समय दिन की तुलना में अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का काम चिकित्सा और शोध कार्यों से जुड़ा है, उन्हें आज लाभ मिलेगा। आज आप लंबे समय के निवेश से भी धन कमा सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आज किसी पर भी ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने से बचें। आपको किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। आज आपका भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। गायत्री मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।