×

इन 3 राशि वालो को कभी भी नहीं पहननी चाहिए सोने की अंगूठी

 

जयपुर। भारत में सोने के आभूषणों से सभी लोगो को ज्यादा ही प्यार है। सोना पहनना पुरुष हो या  महिला दोनों को ही पसंद होता है। सोने के आभूषणों में लोग अलग अलग तरह के आभू,ण पहनना पसंद करते हैं, कोई सोने की अंगूठी पहनना पसंद करता है तो कोई सोने की चेन, तो कोई छूमके पहनना पसंद करते है।

लेकिन हम में से कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि  सोने का संबंध ग्रह से जुड़ा हुआ होता है जिस कारण से कुछ राशि के लोगों के लिए सोना पहनना बुरा तो कुछ राशि के लोगो के लिए सोना पहनना अच्छा रहता है। ज्योतिष के अनुसार सोना सूर्य ग्रह से संबंध रखता है। इसलिए जिन राशि के लोगो को सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए हम इस लेख में उन राशि के लोगो के बारे मे बता रहे हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगो को सोने की चीजों से दूरी बना कर रखनी चाहिए। आपकी राशि और सूर्य दोनों शत्रु है, जिस कारण से सोना धारण करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सोने की अंगूठी पहनने से आपको हर काम में असफलता मिल सकती है।

मीन राशि

इस राशि के लोगो के लिए सोना धारण करना शुभ नहीं होता। ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि सूर्य और मीन राशि की आपस में बनती नहीं है जिस कारण से इस राशि के लोगो को सोना पहनने से धन हानि होती है।

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लोगो के लिए सोने की अंगूठी धारण करना ठीक नहीं है। सोना पहनने से आपके जीवन में तकलीफ बढ़ सकती है।