×

भगवान गणेश की कृपा और राजयोग संयोग में कन्या समेत चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, वीडियो राशिफल में देखे सभी राशियों का भविष्यफल 

 

ज्योतिष गणना के अनुसार 9 जुलाई का राशिफल कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में रहेगा, वहीं चंद्रमा से छठे, सातवें और आठवें भाव में शुभ ग्रह रहेंगे, जिससे कल चंद्राधि योग बनेगा। साथ ही आज मूल नक्षत्र में ब्रह्म योग बनेगा। साथ ही गुरु और चंद्रमा की शुभ स्थिति से आज गजकेसरी योग भी बन रहा है। इन स्थितियों में मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/b-K-un4dRB8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/b-K-un4dRB8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Today Rashifal | राजयोग संयोग में कन्या सहित 5 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा | 9 July 2025" width="695">

मेष, आज भाग्य आपका साथ दे सकता है
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि अच्छी रहेगी, लेकिन दूसरों के काम पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। फिर भी आप धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान भी बना सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसमें राहत मिलने के आसार हैं। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

वृषभ, अचानक लाभ संभव है
स्वास्थ्य के मामले में वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अचानक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार की सलाह मानकर आप सही दिशा में काम करेंगे। व्यापार में बिना सोचे-समझे किसी से समझौता न करें। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लग सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की माला का 108 बार जाप करें।

मिथुन, कामकाज में आपको बड़ी सफलता मिलेगी
मिथुन राशि वालों के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कामकाज में कोई बड़ी सफलता मिलने से खुशी मिलेगी, लेकिन व्यापार में बड़े मुनाफे के लालच में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर ही कदम उठाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। माता-पिता से किसी विषय पर बहस हो सकती है, लेकिन उनकी बातों को ध्यान से सुनना और समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। किसी ब्राह्मण को दान दें।

कर्क, लालच में आकर कहीं भी बड़ी रकम निवेश न करें
कर्क राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार से सबको साथ रखने में सफल रहेंगे। लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि आज कोई आपको धोखा दे सकता है। बड़े लाभ के लालच में ज्यादा पैसा निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपको ननिहाल पक्ष से आर्थिक मदद या शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे को खाना खिलाएं।

सिंह, कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहें
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। फिर भी सावधानी जरूरी है। ऑफिस में काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और अगर किसी जूनियर को काम सौंप रहे हैं, तो उस पर नजर रखें। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। खास तौर पर अगर वह फैसला पार्टनर के कहने पर लिया जा रहा हो। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अगर आपने हाल ही में अपनी जीवनशैली में बदलाव किया है, तो आज आपको कुछ असहजता महसूस हो सकती है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं। 

कन्या, आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी 
कन्या राशि के लोगों को आज सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। सुनी-सुनाई बातों पर बहस करने से बचें। हर बात की पुष्टि खुद करें। अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करें। अगर कोई सीनियर जिम्मेदारी देता है, तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। छात्रों को पढ़ाई में राहत मिलेगी और कुछ लोग एक से अधिक जगहों से पैसा कमा पाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी कपड़े दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। आप टीम के साथ सामंजस्य बिठाकर काम करेंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला लंबित है तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज लोग आपकी प्रतिभा से प्रभावित होंगे। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के रास्ते खोलने वाला हो सकता है। आज आपके लिए बड़े-बुजुर्गों की सलाह बहुत काम आ सकती है। आप अपने करीबी रिश्तों को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। फिर भी परिवार के किसी सदस्य की कही कोई बात आपको थोड़ी ठेस पहुंचा सकती है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। बाहरी लोगों की सलाह पर कोई पारिवारिक फैसला न लें, खुद सोच-समझकर फैसला लें तो बेहतर होगा। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करें।

धनु राशि वाले प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं
धनु राशि वालों को आज कई सकारात्मक अनुभव होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। आप किसी रचनात्मक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। आप व्यापार में कुछ नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं। आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा और दिनभर आपको अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मां सरस्वती की पूजा करें।

मकर राशि वाले विरोधियों से सावधान रहें
मकर राशि वाले आज काम को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। और जल्दबाजी से बचें। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आपके विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। किसी पर भी पूरी तरह भरोसा न करें। निवेश से जुड़ी कुछ योजनाएं आज अटक सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में राहत महसूस होगी। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ, आय में वृद्धि के योग
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। किसी बड़ी उपलब्धि के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यदि कोई पुराना अटका हुआ पैसा अटका हुआ था तो वह वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन में वृद्धि के योग हैं और आप कुछ नया निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा और व्यापार से जुड़े मामलों में भी सुधार होगा। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि, अनुभव का पूरा लाभ उठाएं
मीन राशि के जातकों को आज सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज व्यापार में तेजी आ सकती है। लाभ की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाना चाहिए और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। यदि विवाद की स्थिति बनती है तो चुप रहना ही समझदारी होगी। सोच-समझकर कोई फैसला लें। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।