×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 22 अक्टूबर का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफलमेष— कोई नया सौदा करते वक्त कागजात की अच्छी तरह से जांच पड़ताल जरूर करें। कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती हैं काम काज में अड़चनें आ सकती हैं जीवनसाथी की बातों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। सरकारी काम काज में देरी की अधिक संभावना हैं।

वृषभ— कानूनी मामलों का निपटान आज हो सकता हैं शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व उर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पूर्ण भुगतान भी आज आपको करना पड़ सकता हैं नौकरी पेशा लोगों को आज पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती हैं दिन अच्छा बना रह सकता हैं।

मिथुन— आपके जीवन में तेजी से परिवर्तन हो सकता हैं अगर आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी मदद के लिए खुलकर आगे आ सकते हैं परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता हैं आर्थिक मजबूती आज बनी रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को आज लाभ मिल सकता हैं।

कर्क— आमदनी को उच्च बनाने में समय अधिक लग सकता हैं आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती हैं सरकारी काम काज में देरी होने से मन थोड़ा परेशान हो सकता हैं माता पिता का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह— आपके मन में भी आज उत्साह का संचार हो सकता हैं मगर आशंकाएं भी बनी रह सकती हैं आपका क्रोध बनी बनाई बात को पूरी तरह से बिगाड़ सकता हैं आज आपको क्रोध करने और वाद विवाद से बचना होगा। शत्रु भय भी आज बना रह सकता हैं कार्य अधूरे रह सकते हैं।

कन्या— वर्तमान में उन्नति होते दिख रही हैं इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे। कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती हैं जीवनसाथी के साथ वक्त गुजार सकते हैं यात्रा के योग भी बन रहे हैं सालों से अटका पड़ा धन आज आपको मिल सकता हैं।

तुला— पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से काम ले सकते हैं वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती हैं किसी पर विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं हैं सोच समझ कर आज के दिन आपको फैसला करना चाहिए। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं।

वृश्चिक— आपको जरा व्यावहारिक होने की जरूरत हैं अतिभावुकता आपको हानि पहुंचा सकती हैं असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं जीवनसाथी और परिवार का आपको पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता हैं कार्य में वृद्धि हो सकती हैं।

धनु— आपको अपनी नौकरी या कारोबार में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता हैं किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता बनी रह सकती हैं संतान की ओर से भी आज आपको चिंता हो सकती हैं सरकारी काम काज आज अधूरे रह सकते हैं।

मकर— परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती नजर आ सकती हैं मगर सबकुछ आपके अनुकूल हो जाएगा। मांगलिक कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं धार्मिक चीजों में आपकी रूचि बढ़ सकती हैं धन लाभ के योग बन रहे हैं आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद नजर आ रही हैं।

कुंभ— आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। बाहर की चीजों को खाने से आज आपको बचना होगा। यात्रा करने में आज थोड़ी परेशानी हो सकती हैं।

मीन— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला हैं व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिल सकती हैं आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं साझेदारी में सावधान रहना होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं यात्रा करने से भी आज आपको फायदा मिल सकता हैं।