×

Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 16 मई का दिन

 

ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन सामान्य होने वाला हैं कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती हैं आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं आपका ध्यान खुद पर रहेगा। संबंधों को लेकर चल रही समस्याएं खत्म होने के योग बन रहे हैं।

वृषभ— आज आपको फायदा भी हो सकता हैं पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक हो सकता हैं। सेहत संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं है मगर दिनभर दौड़ धूप से थकान हो सकती हैं कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं।

मिथुन— कोई भी बात बहुत नापतौल कर ही कहें। कुछ लोग आपको विरोध भी कर सकते हैं किसी और की गलती का लांछन भी आप पर लग सकता हैं कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं आपके मन में बहुत तेजी से विचार आते रहेंगे।

कर्क— पैसों की स्थिति पर भी आपको ध्यान देना होगा। आफिस में अपने या दूसरों के कामकाज पर समीक्षा करेंगे। पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। मगर उम्मीद के हिसाब से आपको फायदा नहीं हो पाएगा।

सिंह— पारिवारिक जीवन के लिए यह समय सामान्य रहने वाला हैं आप परिवार व स्वयं की सुख सुविधाओं हेतु खूब धन खर्च कर सकते हैं प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए समय उत्तम रहेगा। आपको इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

कन्या— सामान्य बीमारियां आपका मार्ग नहीं रोक पाएंगी। ध्यान व आध्यात्मिकता की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। किसी खास विषय में महारत हासिल हो सकती हैं सीनियर्स से संबंध अच्छे होंगे। समय पर सहयोग भी मिल सकता हैं।

तुला— प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता हैं आप शेयरों में निवेश करके भी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं इनकम के नए सोर्स भी आपको मिल सकता हैं।

वृश्चिक— मित्रों के साथ अनबन समाप्त हो सकती हैं दोस्त आपको सहयोग देते रहेंगे। परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत हो सकते हैं संवेदनशील मामलों को संभालने में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं कार्य योजनाएं बना सकते हैं।

धनु— किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं हैं गले से संबंधित रोग हो सकते हैं बेरोजगार हैं, तो उनको रोजगार मिलने के योग हैं आपके लिए दिन बहुत अच्छा हैं।

मकर— बिजनेस में आत्मनिर्भरता बनी रहेगी। नए लोगों से भी कॉन्टैक्ट हो सकता हैं कामकाज सावधानी से निपटाएं। फालतू खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत हैं आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं।

कुंभ— आप शांति व सौहार्द की खोज में आध्यात्मिक व धार्मिक चीजों की ओर झुकने लग जाएंगे। अधिक आशावादी होने की कोशिश करें इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी को प्रपोज करने के लिए अच्छा समय हैं।

मीन— कार्य स्थल पर विरोधी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं मगर चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। सालों से अटका पड़ा धन भी आपको प्राप्त हो सकता हैं मन शांत बना रह सकता हैं परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।