×

टैरो राशिफल 28 दिसंबर 2018: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

मेष राशि— एंपरर, एक शुभ समाचार आपको बहुत जल्द मिलने वाला हैं। धैर्य बनाए रखें। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

वृषभ राशि— स्टार, परिश्रम करके जिस मुकाम पर आप पहुंचे हैं अब उसकी महत्वता को समझिए और निरंतर प्रयास करके आगे बढ़ते रहिए।

मिथुन राशि— आप सफलता के बहुत ही करीब हैं। अपनी पूरी ​शक्तियों को संचित करके एकाग्र चित्त होकर आगे की ओर बढ़िए आपके प्रयास सफल होंगे।

कर्क राशि— एक नई पार्टनरशिप, नए रिलेशनशिप, विवाह आदि शुभ मांगलिक कार्य सभी बहुत जल्दी संपन्न होने वाले हैं, आप नई नौकरी को या विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि— डेथ, यह बताता हैं,कि आप आगे की ओर अग्रसर हो चुके हैं, और आपको अब कठिन परिश्रम करना पड़ सकता हैं। कन्या राशि— मून, व्यर्थ की चिंता में अपना मन और समय ना लगाएं, जिन चीजों को कोई मूल्य नहीं उन पर अपना दिन बेकार ना करें।

तुला राशि— मैजिशियन, यह दर्शाता हैं,कि आपके जीवन में अब एक सुनहरा अवसर आपको मिलने वाला हैं। अपने मन को एकाग्र कर अपनी शक्तियों को संचित करें।

वृश्चिक राशि— व्हील आफ फॉर्चून, वक्त एक सा नहीं रहता हैं, ना अच्छा और ना ही बुरा, जो चल रहा हैं। वह भी बहुत जल्दी बीत जाएगा।

धनु राशि— द सन, यह दर्शाता हैं,कि आपको अपने परिवार में शक्ति, विस्तार,सुख,समृद्धि की ओर देखना चाहिए।

मकर राशि— द हरमिट्, यह दर्शाता हैं,कि आपको अपनी कमजोरियों पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए और उन्ही को अपना हथियार बनाकर आगे की ओर बढ़ना चाहिए।

कुंभ राशि— दा लवर्स, यह दर्शाता हैं,कि आपको अपने चुनाव उच्च और नीच स्थिति में कैसे करना हैं। यह आपको अपने अंतर्मन से समझना हैं। मीन राशि— द हाई प्रीसटस, देर से ही सही मगर जो फैसला आया हैं,वह आपके पक्ष में आया हैं। आपके अदंर विशाल और विस्तार क्षमता हैं।