×

टैरो राशिफल 12 दिसंबर 2018: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

 

मेष राशि— दी एंपरर, बहुत वक्त से आप जिस कार्य की पूर्ति के लिए आश्वस्त थे। अब निश्चित रहे वह कार्य बहुत जल्दी आपको शुभ समाचार देने वाला हैं।

वृषभ राशि— स्टार, जिस मुकाम पर आप पहुंच गए हैं। उसको बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इतने परिश्रम के बाद आपने यह मुकाम हासिल किया हैं।

मिथुन राशि— जस्टिस, आप अपने लक्ष्य के बहुत ही करीब हैं। दृढ़ निश्चय के साथ लगे रहिए। जल्द ही आपको एक ऐसा अवसर प्राप्त होगा। जहां पर आप अपनी प्रतिभा को दिखा सकते हैं।

कर्क राशि— लवर्स, आप नई नौकरी या फिर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बहुत जल्दी आप एक नए पार्टनरशिप में बंधने वाले हैं।

सिंह राशि— डेथ, एक नए परिवर्तन की ओर बढ़ चुके हैं। जिस स्पीड से आप मेहनत कर रहे हैं,उसी तरीके से लगे रहिए।

कन्या राशि— मून, यह वक्त भावनाओं में बहने का नहीं हैं। आपको अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ना चाहिए और उन बातों को सोचने में व्यर्थ वक्त नही गवाना चाहिए।

तुला राशि— मैजिशियन, आपको अचानक से कोई शुभ समाचार मिलेगा। यह आपके निरंतर प्रयासों का ही फल हैं।

वृश्चिक राशि— व्हील आफ फॉर्चून अगले आने वाले कुछ दिनों में आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। शुभ समाचार मिलेगा। जिस कार्य के लिए आप उसमें एक डेढ़ साल से कार्यरत हैं। धनु राशि— द सन, आने वाला समय आपके लिए काफी लाभ व शुभ समाचार लेकर आएगा। नई शक्ति का संचार होगा।

मकर राशि— द हरमिट, अगर आपके जीवन में कोई समस्या या परेशानी चल रही हैं,और आपन उसकी मदद अगर किसी व्यक्ति से मांगी हैं,तो उसकी सलाह को माने।

कुंभ राशि— दी लवर्स, अब तो अपने चुनाव कर लिया हैं, आपने जो भी अपने लिए चुना हैं,उसके साथ खड़े रहें अपने मन में दृढ़ निश्चय कर अपना काम करते रहें। मीन राशि— द हाई प्रीसटस, आप लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं, हो सकता हैं आपको बीच बीच में हल्का सा तनाव भी महसूस हो मगर आश्वस्त रहिए सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी।